शिक्षक, संकुल बैठक की महत्वपूर्ण कड़ी; रजनीश कुमार द्विवेदी

 


शिक्षक, संकुल बैठक की महत्वपूर्ण कड़ी; रजनीश कुमार द्विवेदी

रिपोर्ट:बेचन सिंह 

      गोरखपुर,पाली । आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।  मंगलवार को डुमरी निवास शिक्षक संकुल की बैठक प्राथमिक विद्यालय सजनापार में संपन हुई बैठक के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी  रजनीश कुमार द्विवेदी रहे ।

    बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की शिक्षक संकुल बैठक की एक महत्वपूर्ण कड़ी है इस बैठक के माध्यम से हम एक दूसरे के नवाचारों को देखकर सीखते है और उससे अपने बच्चो को हमेशा कुछ बेहतर देते है । इस तरह की बैठक से हमे हमेशा कुछ नया तथा बेहतर सीखने को मिलता है और हमारे अंदर सकारात्मकता का भाव आता है और हम अपने प्रश्नों का उचित समाधान पाते है आप सभी पूर्ण मनोयोग से बैठक में प्रतिभाग करे हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है ।

बैठक का संचालन कृष्ण गोपाल पांडेय ने किया ।

बैठक में मुख्य रूप से प्रेम नारायण चौबे, अभिनय मद्धेशिया, स्नेहलता सिंह, कुलदीप दुबे, राजेश कुमार, संजीव राय ,संदीप राज, परमानद, साइस्ता नईम ,मनीषा राज,चंद्रभूषण जी आदि उपस्थित रहे ।

बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ ।

Comments