मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ करते हुए की लूटपाट


 मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ करते हुए की  लूटपाट


 मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क 

रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी

 थाना  कोतवाली इनायत नगर पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के ग्राम उरुवा वैश्य निवासी हरीश कुमार पुत्र देवी प्रसाद तिवारी ने दबंगों द्वारा जमीनी विवाद को लेकर उनकी दुकान मेंं तोडफ़ोड़, मारपीट व लूटपाट करने की है पीड़ित ने घटना की इनायत नगर पुलिस को तहरीर देते हुए दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है 

        पुलिस को दी गयी तहरीर में हरीश कुमार ने कहा है कि शनिवार को पवन कुमार, राम चन्द्र पुत्र मुकेश यादव, मनीराम यादव पुत्र हरि शंकर यादव निवासी ग्राम मदरहिया माझा थाना कोतवाली अयोध्या अपने दर्जनों साथयों के साथ पेट्रोल पंप के पास स्थित भतीजे अशोक कुमार की दुकान पर आये, और हेमन्त यादव ने मेरे भतीजे के सिर पर असलहा लगा कर मारा पीटा और दुकान में तोडफ़ोड़ करके  दुकान में लूटपाट की।

      हरीश का आरोप है कि गुहार लगाने पर जब आसपास के लोग दौडे तो आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गये। वहीं हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी रजनीश पान्डेय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार