मंडल बल्दीराय मे मतदाता चेतना महाअभियान की कार्यशाला बैठक हुई संपन्न।


मंडल बल्दीराय मे मतदाता चेतना महाअभियान की कार्यशाला बैठक हुई संपन्न।


 भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठावान है  मुकेश अग्रहरि।

बल्दीराय सुलतानपुर । आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क 

रिपोर्ट:- राहुल मिश्र 


 बल्दीराय में मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि की अध्यक्षता एवं प्रभारी रामनरायण उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में "मतदाता चेतना महाभियान कार्यशाला" आयोजित की गई।  मंडल प्रभारी राम नरायण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन 2024 की तैयारी के मद्देनजर संगठन द्वारा निर्देशित आगामी विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही आगामी लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजय प्राप्त करने लिए जुट जाना है। मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त कर उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा बल्दीराय का एक एक भाजपा कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता से पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए संकल्प ले चुका है। हम सभी कार्यकर्ता आगामी सभी कार्यक्रमों में अपना शत प्रतिशत योगदान देकर कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे। कार्यकम को जिला आई टी संयोजक संजय उपाध्याय ने भी संबोधित किया ।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री नरेंद्र अग्रहरि, दिलीप सिंह,जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह, रोहित अग्रहरि, घनश्याम तिवारी, कैलाशनाथ दूबे,अनिल मिश्रा, श्रीनिवास शुक्ला, विशाल जायसवाल, पंकज शुक्ला, राहुल मिश्रा, श्रीराम मौर्या, विजय तिवारी, माखनलाल जायसवाल, रामदत्त तिवारी, राजेश शुक्ला, जगदीश मिश्रा, मधुसूदन दूबे, अशोक सरोज, पूर्णचंद्र जोशी, आशीष मिश्रा, अरविंद पांडेय, भोलानाथ शर्मा, जितेंद्र शर्मा, शिवम सिंह, यश प्रताप सिंह, श्रीनाथ पाठक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments