लूट का फरेब रचने वाला युवक चढा पुलिस के हत्थे

 


लूट का फरेब रचने वाला युवक चढा पुलिस  के हत्थे 


गिरफ्तार युवक ने समूह का पैसा हड़पने की नीयत से रची थी लूट की झूठी कहानी


 

मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क 


रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के दिशा – निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के

इनायत नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह  के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0 424/2023 धारा 408, 411 आईपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त संजय कुमार कनौजिया पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम अजनहवा मदारा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को रायबरेली फैजाबाद रोड ग्राम पाराब्रह्मनान जाने वाले रोड पर करीब 200 मीटर से मय मिडलैन्ट माइक्ररोफिन लिमिटेड कम्पनी बैंक जालंधर पंजाब के माध्य में समूह के सदस्यो से जमा कराये गये 85 हजार 2 सौ रूपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार यादव कांस्टेबल सदीप पाल व सत्यम साहू शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान 45 वर्षीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुमशुदा की तलाश