घुरेहटा के धन्जो चौराहा पर मेगा कैंप लगाकर वसूले 3 लाख 45 हजार

 


घुरेहटा के धन्जो चौराहा पर मेगा कैंप लगाकर वसूले 3 लाख 45 हजार 


मिल्कीपुर, अयोध्या।आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क 

रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी



मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित हैरिंग्टनगंज उपकेंद्र अंतर्गत घुरेहटा के धन्जो चौराहा पर मेगा कैंप आयोजित किया गया। जिसमे 35 उपभोक्ताओं के ओटीएस रजिस्ट्रेशन कराकर कुल 3 लाख 45 हजार रुपए जमा कराए गए। इसके अलावा कैंप में 15 गलत बिल को ठीक कर उपभोक्ता की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कैम्प में उपस्थित विद्युत कर्मियों द्वारा 45 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। कैंप में मौजूद विद्युत अधिकारियों द्वारा ओटीएस के बारे में भी जानकारी दी गई। कैंप में प्रमुख रूप से अधिशासी अभियंता सत्य नारायण यादव, एसडीओ अमित कुमार सिंह, जेई अरुण वर्मा, टी जी2 लल्लन मौर्या, टी जी 2 शिवबहादुर, टी जी2 राजेश, जोगिंदर तिवारी, अमरनाथ, अजीत सिंह व संजय सिंह उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान