संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल झाड़ी में मिला अधेड़ महिला का शव।

 


संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल झाड़ी में मिला अधेड़ महिला का शव।


हत्या व आत्महत्या में उलझी पुलिस


मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क 

रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी 



इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी बारुन बाजार अंतर्गत अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थिति चमनगंज में यादव ढाबा के पीछे घने जंगल-झाड़ी में एक अधेड़ महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। महिला का शव देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी गई।

 बता दें कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार में यादव ढाबा के पीछे स्थित जंगल झाड़ी में शुक्रवार की सुबह शौच को आए ग्रामीणों ने एक 40 वर्षीय महिला का शव चिलविल की पतली डाल से लटका जमीन पर मिला। अधेड़ महिला का शव देखकर पूरे क्षेत्र में सनसनी की लहर दौड़ गई और घटना की जानकारी लोगों द्वारा इनायत नगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रह्म दत्त पाण्डेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर एकत्रित लोगों की भीड़ को हटाया और घटना की गहन छानबीन में जुट गए। हालांकि पुलिस फोरेंसिक टीम आने पर जांच के बाद ही पेड़ की पतली डाली से साड़ी के सहारे लटके शव को नीचे उतारने की बात कह रही है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो पुलिस को घटना की जानकारी सुबह ही देने के बावजूद भी दोपहर 12 बजे बड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल तक पहुंच सकी है। महिला के शव के पास से तंबाकू, एक मोबाइल फोन, चप्पल तथा साल बरामद हुआ है। बता दे कि जिस पेड़ की डाल से महिला का शव जमीन पर लटका मिला उस डाल की ऊंचाई जमीन से महज 6 फिट हैं। प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर संदीप कुमार सिंह ने बताया हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल फॉरेंसिक जांच व पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मृतका तंबाकू का सेवन नहीं करती थी।घटनास्थल पर पहुंचकर फाॅरेसिक टीम ने शव के पास से मिले तम्बाकू, मोबाइल, चप्पल तथा शाल को सील कर जांच  के लिए भेज दिए  है।

मृतका की शिनाख्त सुनीता पत्नी लल्लन बनराजा निवासी खिहारन के रूप में हुई है

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान