हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत


 हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत 


मिल्कीपुर अयोध्या । आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क 


रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी 


तहसील क्षेत्र के शाहगंज उपकेंद्र के लिए आने वाली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई।  

इनायत नगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में रेवतीगंज के पास ग्राम आदिलपुर पूरे अहिरन निवासी राम केतार यादव (48) पुत्र राम प्रताप खेत की मेड़ पर एक पेड़ की टहनी काट छांट रहे थे। ऊपर से कुमारगंज से शाहगंज फीडर के लिए 33 हजार केवीए विद्युत लाइन का तार गया है। इसी दौरान पेड़ की टहनी ऊपर जा रहे हाईटेंशन तार से छू गई और देखते ही देखते करंट से पेड़ पर चढ़े किसान के शरीर में आग लग गई। जिसके चलते पेड़ पर ही किसान की मौत हो गई। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी रजनीश पाण्डेय ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान