मंगल के गीत सभी गाओ हमारे राम राजा बने हैं।

 


मंगल के गीत सभी गाओ हमारे राम राजा बने हैं।

बंदनवार सजाओ हमारे राम राजा बने हैं।


पिता बचन बनवास सिधारे।

शबरी शिला अहिल्या तारे।

सुग्रीव के बने हैं सहारे,

हमारे राम राजा बने हैं।

बंदनवार सजाओ हमारे राम राजा बने हैं।


मित्र निषाद को गले लगाये।

गंगा जी की आस पुराये।

केवट से पांव धुलवाये,

हमारे राम राजा बने हैं।

बंदनवार सजाओ,

हमारे

राम राजा बने हैं।


वानर भालू संग मिलायो।

गीध जटायु स्वर्ग पठायो।

जलनिधि मान घटायो।

हमारे राम राजा बने हैं।

बंदनवार सजाओ,

हमारे राम राजा बने हैं।


लंकापति रावण अभिमानी।

हरण किया सीता महरानी।

रण बिच मार गिरायो,

हमारे राम राजा बने हैं।

बंदनवार सजाओ,

हमारे राम राजा बने हैं।।


तम्बू त्याग महल प्रभु आयो।

मनहर रूप दरश दिखलायो।

अंखियन प्यास बुझायो,

हमारे राम राजा बने हैं।

बंदनवार सजाओ,

हमारे राम राजा बने हैं।


मंगल के गीत सभी गाओ,हमारे राम राजा बने हैं।

बंदनवार साजाओ,हमारे राम राजा बने हैं।।


कर्म राज शर्मा तुकांत अयोध्याधाम

रिपोर्ट राहुल मिश्र


Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान