समाजसेवी ने किया सीसी मार्ग का लोकार्पण

 


समाजसेवी ने किया सीसी मार्ग का लोकार्पण


मिल्कीपुर  अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।


विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत किनौली के मजरे गसद्दीपुर में मनरेगा योजनान्तर्गत लगभग 4 लाख की लागत से बने सीसी मार्ग का समाजसेवी धर्मचंद यादव व तकनीकी सहायक राजित राम ओझा ने फीता काटकर लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान सुशीला यादव ने ग्राम वासियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी धर्मचंद यादव ने कहा कि सरकार की मन्सा के अनुरूप ग्राम सभा के हर आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं और लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम शंकर शर्मा ने  उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को विकास चाहिए तो थोड़ा बहुत अपना कुछ न कुछ दान करना ही होगा, अन्यथा विवाद की स्थिति में किसी भी गांव का विकास हो ही नहीं सकता । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ मिल्कीपुर के मंत्री भगवती प्रसाद ने कहा कि समाज को ऐसे ही समाजसेवी वह प्रधान की जरूरत है कि जो सुख-दुख में अपनी जनता के साथ मुस्तैदी से खड़ा रहे और उनकी जरूरत को पूरा करने का प्रयास करे। इस मौके पर श्रीचंद यादव, राम शंकर शर्मा,राम सिंह यादव, गुड्डू तिवारी, पारसनाथ यादव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सचिन यादव, आशीष, बाबादीन,राज किशोर,अरुण यादव, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान