शॉर्ट-सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी आग, 16 बीघा खड़ी फसल जली

 


शॉर्ट-सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी आग, 16 बीघा खड़ी फसल जली,


 राजस्व टीम ने हुए नुकसान का आकलन रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी 

रिपोर्ट:वेद प्रकाश तिवारी 

मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के बहबरमऊ और कोटिया गांव में गेहूं के खेत मे विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग से  किसानों का करीब 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण एवं फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर पहुंची राजस्व की टीम ने नुकसान का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है।

कुमारगंज थाना क्षेत्र के बहबरमऊ पूरे मातादीन गांव में शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। खेत में आग लगने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण गुहार लगाते हए खेत पहुंच गए, और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन थोड़ी ही देर में आग ने अपना भयानक रूप ले लिया। और तेजी से खेतों में फैलने लगी आग बुझता न देख ग्रामीणों  ने अग्निकांड की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।

 सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम के फायरमैन विकास यादव,उदय शंकर पाण्डेय,सत्यम सक्सेना, वाहन चालक दिनेश मिश्रा ने मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कृषक कमलेश प्रसाद पाण्डेय पुत्र राम कलप पाण्डेय के खेत में मौजूद विद्युत पोल से शार्ट सर्किट हुई जिससे निकली चिंगारी से खड़ी 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

वहीं दूसरी तरफ खण्डासा थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी कृषक राम जग पुत्र चंद्रबली का 4 बीघा और  रामसूरत सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह का 2 बीघा गेहूं की खड़ी गेहूं की फसल शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हो गई।  मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपालों ने तहसील प्रशासन को सूचना देने के बाद आग से हुए नुकसान का आकलन रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को सौंपने की बात कही। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि यदि शार्ट सर्किट से खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हुई है। तो पीड़ित किसानों को मंडी परिषद द्वारा उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान