ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर जड़ा ताला, कर रहे धरना प्रदर्शन


 ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर जड़ा ताला, कर रहे धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी 

मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क

हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में मनरेगा के पक्के कार्यों की फीडिंग न होने के कारण प्रधानों में काफी आक्रोश है। सोमवार को ग्राम प्रधानों ने हैरिंग्टनगंज ब्लाक मुख्यालय के सभी गेटों पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्राम प्रधान संघ के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष अशोक तिवारी ने बताया कि अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक मनरेगा पक्के कार्य का पूरा बकाया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ ग्राम प्रधानों का अप्रैल 2022 से अभी तक का पक्के कार्य का भुगतान नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान संघ के जिला महामंत्री अभिषेक भद्र सिंह ने कहा कि दस अप्रैल 2024 तक बाउचर की फीडिंग होने की अंतिम तिथि है। लेकिन अभी तक फीडिंग नहीं शुरू हुई है।

इसी बात को लेकर सोमवार को हैरिंग्टनगंज के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और ब्लॉक कार्यालय में ताला जड़ कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

  धरना प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधानों में मुख्य रूप से ग्राम अछोरा के प्रधान शिवकुमार यादव, हरीरामपुर के प्रधान लक्ष्मीकांत तिवारी, देवनपारा के ग्राम प्रधान राजेंद्र तिवारी, आदिलपुर के ग्राम प्रधान शिव कुमार यादव, पारा ताजपुर के ग्राम प्रधान राम मूरत आदि ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान