आईएएस बन देश की सेवा करना चाहता है पीयूष

 


"आईएएस बन देश की सेवा करना चाहता है पीयूष"

रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी 

मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलदेव इंटर कॉलेज सेवरा के छात्र पीयूष ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस कामयाबी से विद्यालय एवं पारिवार में खुशी का माहौल है।


परीक्षा में स्थान प्राप्त होने की जानकारी होते ही क्षेत्र के लोग पीयूष को शुभकामनाएं दे रहे हैं। पीयूष के पिता रामबाबू कौशल कुचेरा बाजार में जूता-चप्पल की दुकान किए हैं और माता पुष्पा देवी गृहणी है। पीयूष दो भाई एक बहन है। पीयूष के पिता के पास मात्र दो विस्वा जमीन है। पीयूष ने बताया कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा शिक्षकों को दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार