संदिग्ध परिस्थितियों मे कमरे मे मिला युवक का शव

 


संदिग्ध परिस्थितियों मे कमरे मे मिला युवक  का शव 

रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी 

मिल्कीपुर  अयोध्या । आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के अन्तर्गत कोटवा गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र रामू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में परिजनों लटकता मिला। मृतक के पिता रामू की सूचना पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतर कर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिवारजनों के अनुसार दिनेश कुमार अपने परिवार के साथ अलग रह रहा था दो बेटे और एक बेटी है परिजन खेत में काम करने गए थे। वहां से लौट कर जब घर वापस आए तो देखा कि कमरा बंद है। कमरे को खोलने का प्रयास किया। लेकिन कमरा अंदर से बंद होने के चलते नहीं खुल सका जिसके बाद आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जब खिड़की से परिजन देखें तो दिनेश अंदर कुंडी से लटके हुए थे। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के संबंध में कुछ कहां जा सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार