मनबढ़ युवक ने महिला से किया दुष्कर्म

 


मनबढ़ युवक ने महिला से किया दुष्कर्म


एफ आई आर न दर्ज कर पुलिस मामले को दबाने में जुटी


पीड़ित महिला पर पर समझौते का दबाव

बना रही पुलिस

रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी 

मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क

इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 28 वर्षीय दलित महिला के साथ गांव के ही मनचले युवक द्वारा जबरिया दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि जिले में हुए बहुचर्चित नाबालिक रेप कांड में प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी के विरुद्ध हुई निलंबन की कार्यवाही से भी नसीहत न लेकर इनायत नगर पुलिस अब मामले को चुपके से रफा दफा करने की जुगत में लगी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला एवं उसके पति द्वारा आरोप लगाया गया है कि गांव के रहने वाले एक युवक रात में घर के पीछे की दीवार फांदकर उसके घर घुस आया था। उसने महिला के मुंह में कपड़ा ठूँस कर धमकाते हुए महिला के दोनों हाथ बांध दिए। जिसके बाद युवक ने महिला के साथ जबरिया दुराचार किया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने अपने पति से सारी कहानी बयां की और थाने पहुंची। सूचना मिलते ही इनायत नगर पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया तथा मामले को पूरी तरह से दबाने की नीयत से पंचायत में जुट गई। घटना की 48 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने मामले में अभी प्राथमिकी नहीं दर्ज की है, अलबत्ता आरोपी युवक को हिरासत में लेकर दबाव बनाते हुए मामले को रफा-दफा करने में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान