साइकिल यात्रा के जरिए BJP की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे अरविंद सिंह और रणविजय सिंह


 साइकिल यात्रा के जरिए BJP की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे अरविंद सिंह और रणविजय सिंह

रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी 

मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए अरविंद सिंह और रणविजय सिंह ने अनूठा प्रयास शुरू किया है। दोनों कार्यकर्ताओं ने साइकिल से 22, हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है और अब मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे हैं। उनकी यह यात्रा 1 जनवरी 2022 को संत कबीर नगर से शुरू हुई थी और तब से निरंतर जारी है। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं में जोश भरना है।

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के BJP कार्यालय में मंडलध्यक्ष श्याम नारायण पाठक ने अरविंद सिंह और रणविजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, कुमारगंज में मंडलध्यक्ष अमरेंद्र मौर्य ने अपने समर्थकों के साथ दोनों कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नगर पंचायत कुमारगंज में भी उनका भव्य स्वागत हुआ, जहां स्थानीय लोगों ने उनके इस समर्पण और जज्बे की सराहना की।

अरविंद सिंह और रणविजय सिंह ने बताया कि वे अब तक उत्तर प्रदेश के 60 जिलों की यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान वे जगह-जगह रुककर BJP की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक बांट रहे हैं। उनकी यह यात्रा 2027 में योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ शुरू की गई है। दोनों कार्यकर्ता साइकिल के माध्यम से न केवल BJP की नीतियों का प्रचार कर रहे हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं में उत्साह और जुनून भी भर रहे हैं।

अपनी यात्रा के दौरान अरविंद और रणविजय केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

अरविंद सिंह और रणविजय सिंह ने बताया कि उनकी यह यात्रा अभी रुकने वाली नहीं है। वे उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराने और 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का काम जारी रखेंगे।

 इस मौके पर मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, पिछड़ा वर्ग मण्डल अध्यक्ष सूरज कौशल,

सभासद लव कुमार मिश्र,

सभासद रवि प्रकाश सिंह,

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुदामा कौशल

एवं  पार्टी के कार्यकर्तागण

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

संदिग्ध परिस्थितियों में चिकित्सा अधिकारी का स्नानघर में मिला शव

धर्मो रक्षति रक्षिता–बाल व्यास मधुर जी महाराज