जहां संघर्ष है वही विजय है : विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश
जहां संघर्ष है वही विजय है : विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश
नवरात्रि पर वलीपुर धाम में उमड़ा जनसैलाब,हजारों श्रद्धालुओं ने किया फलाहार
रिपोर्ट :राधेरमण दूवे
सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। इसौली विधानसभा क्षेत्र के वलीपुर बाजार स्थित सिद्धपीठ बाबा जंगलीनाथ महादेव धाम प्रांगण में रविवार को विशाल फलाहार कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रामचंद्र मिश्र ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के पुजारी जगदेवानंद गिरी ने की,जबकि शुभारंभ होम्योपैथी चिकित्सक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ.अवधेश त्रिपाठी, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा, डॉ.एम.पी. सिंह और डॉ.सीताशरण त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।
फलाहार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व विधायक सीताराम वर्मा मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी ने कहा, जहां संघर्ष है वही विजय है।उन्होंने कहा कि चुनौतियों से लड़कर ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। वहीं पूर्व प्रत्याशी रामचंद्र मिश्र ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि एकता में ही शक्ति है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे को दोहराते हुए उन्होंने कहा,बंटोगे तो कटोगे,एक रहोगे तो सुरक्षित रहोगे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.सीताशरण त्रिपाठी, आर.पी. मिश्र, आचार्य सूर्यभान पांडेय सहित कई वक्ताओं ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला ने किया।फलाहार कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, कुड़वार प्रमुख योगेंद्र प्रताप सिंह, लंभुआ ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह, पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय, डॉ. अनंत प्रसाद पांडेय, समाजसेवी श्यामसुंदर सिंह लहूरी,मंडल अध्यक्ष जगप्रसाद वर्मा,विशाल जयसवाल,अवधेश शर्मा,संतोष सिंह,रामजतन यादव,मंडल महामंत्री स्वामी नाथ पाण्डेय,अमन वर्मा,रोहित अग्रहरि,लवकुश तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,राजधर शुक्ला,महावीर श्रीवास्तव,नन्द लाल पाल, समाज सेवी धर्मेश मिश्र,राजेश दुबे निर्माण,राम कृपाल यादव,प्रधान जय प्रकाश मिश्र,प्रधान राजेश दूबे,वेद प्रकाश तिवारी,प्रधान हजारी लाल साहू,प्रधान अजय कुमार साहू,दिनेश जायसवाल,गया प्रसाद जायसवाल,ओम प्रकाश जायसवाल,धर्मवीर मिश्र, श्याम प्रगट तिवारी,राम बरन कोरी,धीरेन्दर शुक्ला,नरेन्द्र अग्रहरि,डा.राम किसोर मिश्र, दया शंकर दूबे,राज कुमार पाण्डेय,राम सुरेश तिवारी,मुन्ना पाण्डेय,शिवम पाण्डेय,ज्ञान प्रकाश वर्मा,पप्पू गौड़, जनार्दन द्विवेदी, यमुना प्रसाद पाण्डेय, आदि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला ने किया।



Comments
Post a Comment