सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग लड़कियों की मौत तीसरी घायल


 सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग लड़कियों की मौत तीसरी घायल


रिपोर्ट राम प्रसाद मिश्र 


सुल्तानपुर : आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।टांडा बांदा हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। मोटरसाइकिल चलाना सीख रहीं दो लड़कियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है ।पीछे बैठी तीसरी किशोरी घायल मामूली रूप से घायल हो गई ।घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव के निकट हुई है। बताया जाता है कि यह लड़कियां रविवार की दोपहर तकरीबन 1:00 बजे मोटरसाइकिल चलाना सीख रही थीं। तभी उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली में जा भिड़ी। जिससे दो किशोरियों की मौके पर मौत हो गई है ।थानाध्यक्ष गोसाईगंज राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि दोनों लड़कियों का पंचायतनामा भर दिया गया है तथा तीसरी घायल लड़की है तथा खतरे से बाहर है।रिश्तेदारी में तीनों के बीच बहन का रिश्ता है।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

गुमशुदा की तलाश

पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान 45 वर्षीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर