Posts

Showing posts from February, 2026

देश हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें- विधायक विनोद सिंह

Image
  देश हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें-  विधायक विनोद सिंह रिपोर्ट: राधारमण दूवे  धनपतगंज सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया (पी.एम.श्री) के अन्तर्गत चयनित कम्पोजिट विद्यालय चरथई धनपतगंज में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करते हुए विधायक विनोद सिंह ने बताया कि कम्पोजिट विद्यालय चरथई का चयन पी.एम.श्री विद्यालय के रूप में किया गया है।श्री सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अब इस विद्यालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से संतृप्त करते हुए बच्चों को हाइटेक शिक्षण के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।शहर विधायक ने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि सच्चे अर्थों में विद्यालय का मालिक समुदाय होता है, इसलिए विद्यालय विकास में आप सभी की जनभागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर विधायक ने बाबा सीताराम स्मृति द्वार, पुस्तकालय, आई सी टी लैब, लर्निंग बाई डूइंग लैब, व स्मार्ट क्लास का लोका...