रसायन विज्ञान विभाग द्वारा व्याख्यान आयोजित
रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र
सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। दिन शुक्रवार को कमला नेहरू संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड एण्ड इट्स निगेटिव इम्पैक्ट आन हेल्थ विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। यह आयोजन संस्थान के अम्बेडकर हाल मे सम्पन्न हुआ जिसमे बी एस सी चतुर्थ एवं षष्ठम तथा एम एस सी. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी प्रतिभागी रहे। आयोजित कार्यक्रम मे अंकुर सिंह प्रवक्ता ऋषिराज सिंह महाविद्यालय सुलतानपुर ने विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए। इन्होंने बताया कि
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड पर हमारी निर्भरता हमारे स्वास्थ्य को अंदर से खोखला कर रही है जो मोटापा कम उम्र में मधुमेह एवं कैंसर जैसी भयानक बीमारियों के रूप मे सामने आ रही है। वर्तमान शोध कार्यों से अवगत है कि भारत अमेरिका ब्राजील फ्रांस व चीन जैसे देशों में तो शिक्षित समाज में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का चलन बहुत ही बढ़ा है। इसमें एक बड़ी संख्या छात्रों की है । हमारे देश मे छात्रों के द्वारा सर्वाधिक मात्रा में चॉकलेट एवम् आइसक्रीम खायी जा रही है जिसका दुष्प्रभाव छात्रों के
स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है।
इस कार्यक्रम मे छात्रों के द्वारा भी विचार प्रस्तुत किए गए। छात्रो द्वारा
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड के नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया गया । अंत मे डॉ आलोक कुमार वर्मा विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग ने सभी का आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर विभाग से डॉ प्रशांत सिंह शशांक सिंह सबिस्ता परवीन अदिति श्रीवास्तव वैशाली पाठक आनंद श्रीवास्तव व विजेता सिंह के साथ साथ अनेको विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment