जनपदीय इतिहास संकलन समिति की हुई बैठक, के एन आई प्राचार्य समिति के चुने गए अध्यक्ष


 जनपदीय इतिहास संकलन समिति की हुई बैठक, के एन आई प्राचार्य समिति के चुने गए अध्यक्ष

रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र 

सुलतापुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। जनपदीय इतिहास संकलन समिति के कार्यकारिणी की बैठक कमला नेहरू संस्थान में संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष प्रो राधेश्याम सिंह ने की। समिति की बैठक में कमला नेहरू संस्थान के प्राचार्य डॉ शक्ति सिंह को जनपदीय इतिहास संकलन समिति कार्यकारिणी का अध्यक्ष और डॉ सतीश सिंह को महासचिव चुना गया। वहीं डॉ समीर पांडेय को उपाध्यक्ष और अखिलेश कुमार यादव को युवा इतिहासकार परिषद् प्रमुख चुना गया। बैठक मे इतिहास संकलन समिति सुलतानपुर के अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। बैठक मे डॉ सतीश सिंह ने इतिहास संकलन समिति के कार्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो राधेश्याम सिंह ने कहा कि इतिहास बोध मानव जीवन में अस्तित्व बोध जागृत करता है। इस लिए प्रत्येक समाज को अपने इतिहास के प्रति सजग रहना चाहिए। प्रो शैलेंद्र प्रताप सिंह ने नई कार्यकारिणी को जनपद स्तर के ऐतिहासिक तथ्यों को संकलित करने के लिए प्रेरित किया । अंत मे संस्थान प्राचार्य डॉ शक्ति सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ सुधांशु प्रताप सिंह, डॉ मो शकील, डॉ आलोक कुमार वर्मा, डॉ प्रभात श्रीवास्तव,डॉ भूपेन्द्र सिंह व डॉ सुशील मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

संदिग्ध परिस्थितियों में चिकित्सा अधिकारी का स्नानघर में मिला शव

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान