देश हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें- विधायक विनोद सिंह


 देश हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें-  विधायक विनोद सिंह


रिपोर्ट: राधारमण दूवे 

धनपतगंज सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया (पी.एम.श्री) के अन्तर्गत चयनित कम्पोजिट विद्यालय चरथई धनपतगंज में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करते हुए विधायक विनोद सिंह ने बताया कि कम्पोजिट विद्यालय चरथई का चयन पी.एम.श्री विद्यालय के रूप में किया गया है।श्री सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अब इस विद्यालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से संतृप्त करते हुए बच्चों को हाइटेक शिक्षण के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।शहर विधायक ने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि सच्चे अर्थों में विद्यालय का मालिक समुदाय होता है, इसलिए विद्यालय विकास में आप सभी की जनभागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर विधायक ने बाबा सीताराम स्मृति द्वार, पुस्तकालय, आई सी टी लैब, लर्निंग बाई डूइंग लैब, व स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया। विधायक ने विद्यालय में भव्य गेट बनवाने के लिए बाबा सीताराम के पुत्र विजय कुमार तिवारी व पौत्र जितेन्द्र तिवारी के बेहतरीन काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश हमें देता है सबकुछ हम भी तो कुछ देना सीखें, इस कथन को इस तिवारी परिवार ने चरितार्थ कर दिया है। बाबा सीताराम के पुत्र विजय कुमार तिवारी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि हमारे पिता ने सदैव समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आप एक कुशल शिक्षक भी थे इसीलिए हमने अपने पिता की याद में शिक्षा के मंदिर कम्पोजिट विद्यालय चरथई में भव्य गेट को बनवाया।  एस.आर.जी. सत्यदेव पाण्डेय ने बताया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी 28 पीएम श्री विद्यालयों में वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत साइकिल रैली, रंगोली, नाटक,खेल कूद, कविता, गीत, प्रश्नोत्तरी, टी.एल.एम. व नृत्य गान आदि कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित किया गया।  प्रधानाध्यापक मेवालाल प्रजापति ने बताया कि विधायक द्वारा विद्यालय के निपुण बच्चों, भोजन बनाने वाली रसोइया व शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूर्व एअर फोर्स आफीसर कृष्ण श्याम तिवारी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत बेटी बचाओं बेटी पढाओं कार्यक्रम की सराहना की।शिक्षक संकुल जितेन्द्र तिवारी ने विद्यालय की अवस्थापना सुविधाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि बच्चों में पठन दक्षता विकसित करने हेतु  विद्यालय में पुस्तकालय व स्मार्ट क्लास को सक्रिय किया गया है। शिक्षक दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि हमारे विद्यालय में स्थापित आई सी टी लैब से बच्चों को कम्यूटर की भी शिक्षा दी जा रही है।पिछले सत्र में बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले गए थे, जहाँ पर बच्चों ने बहुत कुछ सीखा। पूर्व प्रधानाध्यापक घनश्याम तिवारी ने आई सी टी लैब को भविष्य के निर्माण के रूप में रेखांकित किया।अनुदेशक सुरजीत के निर्देशन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत जिमनास्टिक व योगासन को उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा। विद्यालय की ममता, ज्योति, हिना, खुश्बू, प्रियांशू, सुनैना,सुहानी, शशिबाला, अभिषेक,रीतेश, किरन, शशि, अमित,प्रीतम, शिव चन्द बाला, पूर्णिमा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत  करके उपस्थित जन समुदाय का मनमोह लिया। इन बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में तराशने का काम विद्यालय की शिक्षिका शीला सिंह, सुषमा व इन्द्ररेखा द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। विद्यालय के शिक्षक मेवालाल, सत्यदेव पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार तिवारी, दिवाकर दूबे, रमेश चन्द्र, सुधिरेन्द्र, अरविन्द, आशुतोष, शीला सिंह, सुषमा मिश्रा, इन्द्ररेखा, श्याम नरायण मिश्रा, राम कृष्ण पाण्डेय, श्याम मणि, पंकज मिश्र, आयूष मिश्र ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया। ग्राम सभा सेवरा के प्रधान प्रतिनिधि सुरेश, एस एम सी अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप, नवीन पाण्डेय,अंजनी पाण्डेय,  जितेन्द्र तिवारी, राकेश तिवारी दिवाकर,सुरजीत ,राम स्वरूप,, श्याम लाल, पंकज सिंह ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में अभिभावक तथा मीडिया के साथियों ने उपस्थित होकर बच्चों व विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन किया। निर्मला, रानी, मीना, उर्मिला, कृष्णावती ,कविता पाण्डेय ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सक्रिय सहयोग किया।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

संदिग्ध परिस्थितियों में चिकित्सा अधिकारी का स्नानघर में मिला शव

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान