प्राचीन बाबा मौलेश्वरनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब


 प्राचीन बाबा मौलेश्वरनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

रिपोर्ट: सुनील तिवारी 

बल्दीराय (सुल्तानपुर)। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। 15 फरवरी 2026 (रविवार)।बल्दीराय विकासखंड के मिझूटी ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन बाबा मौलेश्वरनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जा रहा है और मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

भोर होते ही श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र और पुष्प लेकर मंदिर पहुंचने लगे। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा और मंदिर परिसर के बाहर भव्य मेले का आयोजन भी हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद, पूजा सामग्री एवं विभिन्न दुकानों का आनंद लिया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हो रहा जलाभिषेक

शिवरात्रि के अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में तहसीलदार अरविंद तिवारी, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, हल्का लेखपाल राजेन्द्र कुमार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहे। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

श्रद्धा और उत्साह का संगम

ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। स्थानीय समिति एवं प्रशासन के सहयोग से मेले का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहा है।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर बाबा मौलेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धा और भक्ति ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

संदिग्ध परिस्थितियों में चिकित्सा अधिकारी का स्नानघर में मिला शव

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान