इंडिया एंटी करप्शन फोर्स ने किया रक्तदान


 इंडिया एंटी करप्शन फोर्स ने किया रक्तदान


रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र 


सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। इंडिया एंटी करप्शन फोर्स ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के मिश्रा और बल्ड बैंक प्रभारी डॉ संजय सिंह की उपस्थिति में रक्तदान किया। रक्त दाताओं में राजीव तिवारी उपाध्यक्ष, उमेश तिवारी सचिव, पंकज तिवारी सचिव शामिल हुए।संघ के महासचिव विपिन मिश्रा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। किसी का जीवन बचाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। राजीव तिवारी उपाध्यक्ष ने बताया कि किसी के शरीर में रक्त के रूप में प्रवाहित होकर प्राण सुरक्षित रखना बहुत परोपकार का कार्य है। सभी को बढ़चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए।इस अवसर पर महासचिव विपिन मिश्र एडवोकेट, मीडिया प्रभारी संतोष पाण्डेय, एडवोकेट देवेंद्र पाठक विधिक सलाहकार,संतोष मिश्र सचिव, दिलीप सिंह नेताजी,विजय तिवारी, एडवोकेट दिनेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान