रामपुर बबुआन में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य प्रवाह, ध्रुव चरित्र व सृष्टि रचना प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

 


रामपुर बबुआन में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य प्रवाह, ध्रुव चरित्र व सृष्टि रचना प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर


रिपोर्ट: पीपी सिंह 


सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बबुआन के पूरे मारजनी मिश्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण छाया रहा, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित करते दिखे।


कथा का आयोजन मुख्य यजमान डॉ. राम सुरेश मिश्र एवं विद्यावती के साथ सह यजमान श्री राम मिश्र व गयावती, गजाधर प्रसाद मिश्र व उषा देवी, राम अचल मिश्र व ललिता मिश्रा तथा राम शंकर मिश्र व स्नेहा मिश्रा के निज आवास पर श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया जा रहा है।


कथा के तीसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने अपने ओजस्वी और मधुर प्रवचनों के माध्यम से सृष्टि की रचना, ध्रुव चरित्र, विदुर-मैत्रेय संवाद तथा ज्ञान और भक्ति के गूढ़ प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति और अटूट श्रद्धा से ही जीवन में ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। ध्रुव की अटूट तपस्या का उदाहरण देते हुए उन्होंने बच्चों और युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

कथा के दौरान बीच-बीच में प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए हरि नाम का संकीर्तन करते नजर आए, जिससे पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया।

कथा के समापन पर भागवत भगवान एवं व्यास पीठ की विधिवत आरती उतारी गई। इसके पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर वासुदेव मिश्र, राम अंजोर शुक्ल, द्वारिका नाथ दूबे, राम केवल मिश्र, लाल बहादुर मिश्र, भवानी प्रसाद मिश्र, शशिकांत त्रिपाठी, ब्रह्मर्षि शुक्ल, शिव करन मिश्र, सूर्य नाथ मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अंकुर मिश्र, सौरभ मिश्र, हिमांशु, आदर्श, आकर्ष, संतोष, कपीश, शिवम एवं शिवांशु ने कथा श्रवण हेतु पधारे सभी श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान