21 अप्रैल से कमला नेहरू संस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
21 अप्रैल से कमला नेहरू संस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
अंग्रेजी विभाग का आयोजन, देशभर के विद्वानों की होगी सहभागिता
सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। कमला नेहरू संस्थान के अंग्रेजी विभाग द्वारा 21 अप्रैल 2026 से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी संगोष्ठी की आयोजन सचिव प्रो. सुनीता राय ने दी।
उन्होंने बताया कि संगोष्ठी ‘एक्सप्लोरिंग सोल ऑफ द पोएट्री: द रोमांटिक ऑफ द वेस्ट, छायावाद इन इंडिया एंड डेवोशनल ट्रेडिशन’ विषय पर आधारित होगी, जिसे उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित किया गया है। यह संगोष्ठी 21 अप्रैल को प्रारंभ होकर 22 अप्रैल को समीक्षा सत्र के साथ संपन्न होगी।
संगोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा, जिसमें देशभर से विद्वान वक्ता, शोधार्थी एवं अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोग भाग लेंगे। इस वैचारिक समागम में प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
संगोष्ठी से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.knipss.ac.in पर उपलब्ध है।

Comments
Post a Comment