70 छात्रों पर एक शिक्षक: बल्दीराय में शिक्षा व्यवस्था चरमराई, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

70 छात्रों पर एक शिक्षक: बल्दीराय में शिक्षा व्यवस्था चरमराई, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र 

सुलतानपुर (बल्दीराय/धनपतगंज): आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। तहसील बल्दीराय के विकास खंड धनपतगंज अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम पूरे चेती में शिक्षकों की भारी कमी से शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।

तीन से घटकर एक शिक्षक रह गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में पहले तीन शिक्षक—अंजनी नंदन पाण्डेय, राम राज और पीयूष सिंह—तैनात थे। 16 जून 2025 को अंजनी नंदन पाण्डेय को एआरपी बनाए जाने के बाद स्कूल में दो शिक्षक रह गए। हाल ही में शिक्षक पीयूष सिंह के स्थानांतरण के बाद अब विद्यालय की पूरी जिम्मेदारी एकमात्र शिक्षक राम राज पर आ गई है।

70 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

विद्यालय में करीब 70 छात्र नामांकित हैं। अभिभावकों का कहना है कि एक शिक्षक के लिए इतने छात्रों को पढ़ाना, साथ ही प्रशासनिक कार्य संभालना संभव नहीं है। इससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है और शिक्षण व्यवस्था लगभग ठप हो गई है।

स्थानांतरण निरस्त करने की मांग

भाकियू के जिला अध्यक्ष राम विशाल मौर्य और तहसील उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी जीत बहादुर सिंह ने मांग की है कि शिक्षक पीयूष सिंह का स्थानांतरण तत्काल निरस्त कर उन्हें पुनः मूल विद्यालय में तैनात किया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौट सके।

आंदोलन की चेतावनी

यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो अभिभावक और किसान संगठन मिलकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान