बरसावां गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन गुरु महिमा का हुआ वर्णन


बरसावां गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन गुरु महिमा का हुआ वर्णन

रिपोर्ट: पीपी सिंह 

सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत बरसावां गांव में सरस्वती शुक्ला एवं राम मनोरथ शुक्ल के निज आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास श्याम सारथी जी महराज के मुखारविंद से प्रारंभ हुआ।

कथा के प्रथम दिवस महराज द्वारा भागवत महात्म्य एवं गुरु महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कथा के समापन पर भागवत भगवान एवं व्यास पीठ की विधिवत आरती उतारी गई, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रियंका पांडेय, नीशा शुक्ला, माया पांडे, नीलम पांडे, कुलदीप शुक्ल, दरोगा तिवारी, शिवाकांत शुक्ल, उमाकांत, प्रदीप कुमार, आशुतोष, इशांत, दिव्यांश, निशांत, अंश, सीएम शुक्ल, आचार्य विवेक तिवारी, राजीव तिवारी, सुरेश चन्द्र मिश्र, विजयशंकर मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी, वृज विहारी मिश्र, वशिष्ठ तिवारी, भोला शुक्ल, सत्यनारायण दूबे, राम अद्देवर दूवे, राम करन शुक्ल, राम लाल शुक्ल, जितेन्द्र पाण्डेय, अजय पाण्डेय, महेन्द्र पाण्डेय, विवेक पाण्डे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्य यजमान संतोष शुक्ल ने कथा श्रवण के लिए पधारे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान