प्रयागराज में प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा हुए सम्मानित, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना
प्रयागराज में प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा हुए सम्मानित, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना
रिपोर्ट:देव कुमार पाण्डे
प्रयागराज। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, नैनी में 17 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित विशेष प्रधानाचार्य कार्य योजना बैठक में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक प्रधानाचार्यों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, सिरवारा मार्ग के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा को विद्यालय के समग्र विकास एवं शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा नई शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक योजनाओं से अवगत कराना और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।


Comments
Post a Comment