स्कूल चलो अभियान से विद्यालयों में बढ़ेगा नामांकन: कुंवर विक्रम पांडेय

 

स्कूल चलो अभियान से विद्यालयों में बढ़ेगा नामांकन: कुंवर विक्रम पांडेय

पाली, गोरखपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। विकास खण्ड पाली क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय माड़र में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया गया । रैली को खंड शिक्षा अधिकारी पाली कुंवर विक्रम पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली में शामिल बच्चों ने गांव की गलियों में घूमकर स्लोगन व नारों के साथ अभिभावकों को अपने -अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराए जाने के लिए प्रेरित किया ।

 कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूककर विस्तार से बताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पांडेय ने कहा स्कूल चलो अभियान की रैली के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति जन जागरूकता आता है और इससे विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ता है । सरकार बच्चों के लिए तमाम सुविधाएं मुहैया कर रही है, विद्यालय के समस्त शिक्षक व यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि आपस में समन्वय बैठाकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करना सुनिश्चित करें । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है । कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान