प्राथमिक विद्यालयों में समुदाय की भागीदारी जरूरी:कुंवर विक्रम पाण्डेय


 प्राथमिक विद्यालयों में समुदाय की भागीदारी जरूरी:कुंवर विक्रम पाण्डेय 


घोड़े व बैंड के साथ शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान


        गोरखपुर । आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हाथों में नारे लिखी तख्तियां व बैनर लिए बच्चे, लंबी कतारों में तिरंगे के साथ गांव और नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए अभिभावकों को शिक्षा की महत्ता बताते हुए स्कूल चलो अभियान का संदेश दिया ।

     उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत शिक्षा के प्रति जागरूक करने, नामांकन बढ़ाने तथा शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संचालित किया गया है। इस भव्य रैली का शुभारंभ घोड़े और बैंड के साथ हनुमंत नगर, मंझरिया से हुआ, जिसमें घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे और पाली के खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पाण्डेय ने शिक्षा की अलख जगाने वाली इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर श्री प्रभाकर दुबे (चेयरमैन घघसरा ) ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। कुंवर विक्रम पाण्डेय (खंड शिक्षा अधिकारी पाली) ने शिक्षकों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए 'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे' जैसे नारों के साथ समुदाय की भागीदारी पर जोर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष और खंड शिक्षा अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की। विद्यालयों के इस सामूहिक प्रयास से निश्चित रूप से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और ड्रॉप-आउट दर में कमी आएगी। इस रैली में सैकड़ों बच्चों का एक साथ निकले, जिसमें रैली में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय घघसरा, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंझरिया, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर गाही, प्राथमिक विद्यालय कोडरी उर्फ हड़ही तथा प्राथमिक विद्यालय थरुआपार के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इसकी भव्यता देखने से लगता है कि यह एक रैली नहीं, बल्कि एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता कदम है।

 इस अभियान में मार्कण्डेय नाथ चौबे, शिवाकांत त्रिपाठी, श्वेत प्रकाश, मनीराम यादव, जिशान, निहारिका सिंह, नवीन कुमार, दीपिका, देव कुमार, अभयदीप, धीरज, प्रदीप आदि का सहयोग उल्लेखीय रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान