भीषण गर्मी,धूप और लू के संबंध में श्रमिकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

 


भीषण गर्मी,धूप और लू के संबंध में श्रमिकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

श्रमिक घर के बने पेय पदार्थों का ज्यादा करें सेवन

रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र 

सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।वर्तमान में बढती धूप, गर्मी एवं लू से बचाव हेतु यह परामर्श दिया जा रहा है कि जो भी श्रमिक अपनी रोजी-रोटी एवं व्यवसाय हेतु दिन के समय घर से बाहर निकल रहे हैं, वे पूरे आस्तीन की कमीज / कुर्ता, पैण्ट अथवा पायजामा पहनकर ही निकले तथा धूप से बचने के लिये गमछा, टोपी, छाता, धूप का चस्मा, जूते एवं चप्पल का इस्तेमाल करें एवं शुद्ध पेयजल अपने साथ रखें और समय-समय पर पानी पीते रहे। यदि सम्भव हो तो घर का बना पेय पदार्थ जैसे नमक चीनी नींबू पानी का घोल, छाछ, आम का पना आदि का सेवन करें। नियोजकों को भी यह परामर्श दिया जा रहा है कि यथासम्भव समय का सदुपयोग करते हुए भयंकर धूप व लू के समय श्रमिको से कार्य लेने से बचा जाय तथा कार्यस्थल पर समुचित शेड, छाया एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अवश्य की जाय, जिससे श्रमिक अपने को स्वस्थ रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

गुमशुदा की तलाश

पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान 45 वर्षीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर