पृथ्वी बचाने के संकल्प के साथ गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज के स्वयंसेवकों ने निकाली रैली


पृथ्वी बचाने के संकल्प के साथ गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज के स्वयंसेवकों ने निकाली रैली

रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र 

सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। स्थानीय गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'विश्व पृथ्वी दिवस' के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता के उद्देश्य से महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' की प्रेरणा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा के नेतृत्व में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के महिला परिसर सीताकुंड से हुआ, जिसे प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि पृथ्वी का संरक्षण केवल एक दिन का कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर रैली में सम्मिलित हुए जोकि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर पर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से लोगों को 'पेड़ लगाओ-पृथ्वी बचाओ', 'प्लास्टिक हटाओ देश बचाओ' और 'जल ही जीवन है' जैसे संदेशों के जरिए जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. शाहनवाज आलम, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. विष्णुशंकर अग्रहरि, डॉ. भोलानाथ, डॉ. देवेन्द्र नाथ मिश्र का विशेष योगदान रहा, साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों में प्रो. नीलम तिवारी, डाॅ दिनेश चन्द्र द्विवेदी, डॉ स्तुति शुक्ला, डॉ रीना त्रिपाठी, डॉ शैलजा त्रिपाठी आदि शामिल रही। इस रैली में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं में दीपराज, शौर्य, मुचकन्द, स्वाति, प्रतिभा, शिवानी, दिव्या, आंचल आदि का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की शपथ ली।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान