मसेढ़ा गांव में गूंजी तीन किलकारियां: एक साथ जुड़वा बेटियों और बेटे का जन्म, परिवार में खुशी की लहर

 


मसेढ़ा गांव में गूंजी तीन किलकारियां: एक साथ जुड़वा बेटियों और बेटे का जन्म, परिवार में खुशी की लहर

रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डे 

अयोध्या/मिल्कीपुर: आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसेढ़ा में एक बेहद खास और खुशी का पल देखने को मिला, जब यदुनाथ अग्रहरि के पुत्र आशीष अग्रहरि की धर्मपत्नी काजल ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो नन्ही बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।

एक साथ तीन-तीन बच्चों के जन्म की खबर से पूरे परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। गांव में भी इस अनोखी खुशी की चर्चा जोरों पर है। परिजनों ने इसे भगवान का आशीर्वाद बताते हुए खुशी जाहिर की है।

मां और तीनों नवजात बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस अद्भुत घटना से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग परिवार को बधाइयां दे रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

गुमशुदा की तलाश

पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान 45 वर्षीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर