नारायनपुर के दुर्गापुर मोहल्ले में आयोजित भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता


नारायनपुर के दुर्गापुर मोहल्ले में आयोजित भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

युधिष्ठिर के सदाचार को ग्रहण करें युवा- आचार्य पंडित स्वतंत्र मिश्र

 रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र 

सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।जिले के नारायणपुर मोहल्ला स्थित दुर्गापुर निकट लक्ष्मणपुर कॉलोनी में भागवत कथा के सातवें दिन श्रोताओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य स्वतंत्र मिश्र अयोध्या धाम के द्वारा कथा के छठवें दिन कृष्ण की बाल लीलाएं सुदामा चरित्र एवं रुक्मिणी विवाह सुनाई जिसे श्रवण कर श्रोता झूमे। आज कुलगुरु पंडित विशेश्वरपति त्रिपाठी का आगमन कथा में होगा। हवन महाप्रसाद एवं भंडारे के दिन आज संगीतमय प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह द्वारा की जाएगी। आज कथा में युधिष्ठिर और नारद के संवाद का प्रकरण सुनाया गया सुदामा के बारे में भी कुछ रोचक तथ्य बताए। मुख्य यजमान सुमित्रा मिश्रा सहित सैकड़ों श्रोताओं ने भागवत कथा का श्रवण किया मुख्य यजमान परिवार के साथ डॉ संतोष सिंह ने मौजूद रहकर कथा प्रारंभ के अवसर पर गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन व्यवस्था में देवी शरण मिश्र मुनेंद्र मिश्र चंदन रुद्र मिश्र टंडन तिवारी गर्वित मिश्रा आदर्श तिवारी डॉ देवेंद्र मिश्रा राम बहादुर मिश्रा निशा नाथ मिश्रा सौरभ मिश्र रहे महिलाओं में नीलम मिश्र ममता मिश्रा विनीता मिश्रा सुनीता मिश्रा सत्यवती मिश्र सीमा तिवारी सुरेखा तिवारी कुसुम तिवारी ने सहयोग प्रदान किया इस अवसर पर हृदय नारायण द्विवेदी इंदर सिंह रंजीत सिंह श्रवण मिश्रा संजय सिंह सुरेंद्र मिश्रा अनंत नारायण मिश्रा सुभद्रा मिश्रा विनोद श्रीवास्तव जगन्नाथ वर्मा अनन्या जागृति मिश्रा आशा श्रीवास्तव अंजू महादेव मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान

शांति देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण इंटर कॉलेज को 6 से 12 तक की मान्यता