संभव कला मंच ने पंत पार्क में किया नुक्कड़ नाटक

 


संभव कला मंच ने पंत पार्क में किया नुक्कड़ नाटक


गोरखपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। संस्कार भारती महानगर गोरखपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन के एक घटक "पर्यावरण" पर आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को संभव कला मंच गोरखपुर द्वारा नुक्कड़ नाटक"सर्वे संतु निरामयाः" का प्रदर्शन गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित पन्त पार्क पर किया गया। नाटक का निर्देशन रवीन्द्र रंगधर ने किया था। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से जल संरक्षण स्वच्छता एवं पर्यावरण संतुलन पर उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विषय गंभीर होने के बाद भी नाटक में हास्य एवं गीत संगीत का समावेश किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष रवीन्द्र रंगधर के नेतृत्व महानगर के पदाधिकारियो सदस्यों एवं कलाकारों द्वारा ध्येय गीत से हुआ।

     उक्त कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ शरद मणि त्रिपाठी, प्रान्त महामंत्री डॉ अनिल सिन्हा, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र, महानगर कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, महामंत्री महानगर शैवाल शंकर श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष अमित सिंह पटेल, दिवाकर चतुर्वेदी, अखिल भारतीय मातृशक्ति प्रमुख डॉ मिथिलेश तिवारी, विश्व मोहन तिवारी , डॉ आशीष श्रीवास्तव, आँचल आनन्द रेनू सिंह , नवीन श्रीवास्तव, बृजनंदन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। 

नाटक के समापन के पश्चात उपस्थित दर्शक समूह के मध्य पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के गान के साथ किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान