इसौली में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर भाजपाइयों ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम


इसौली में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर भाजपाइयों ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम

बूथ सत्यापन एवं संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

रिपोर्ट: राम बरन प्रजापति 

बल्दीराय/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर इसौली विधानसभा के मंडल बल्दीराय के शक्ति केंद्र इसौली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शक्ति केंद्र संयोजक रमाकांत मिश्र के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।


इसके पश्चात पूर्व जिला मंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी मुकेश अग्रहरि ने बूथ संख्या 41, 42, 45, 46, 47 एवं 48 के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ सत्यापन एवं संगठन के सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से शीघ्र ही इस महत्वपूर्ण सांगठनिक कार्य को पूर्ण करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम को जिला मंत्री राजेश दूबे (निर्माण) तथा मंडल प्रभारी श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकृपाल यादव, आचार्य सूर्यभान पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, मंडल महामंत्री पंकज शुक्ला, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फैय्याज अहमद, अमर बहादुर विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष विवेक मिश्रा, त्रिभुवन सोनकर, राकेश गौंड, बजरंग यादव सहित दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान