बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने सुलतानपुर के विनोबापुरी में अपनी नयी शाखा का किया उद्घाटन


 बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने सुलतानपुर के विनोबापुरी में अपनी नयी शाखा का किया उद्घाटन


मिथलेश कुमार, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, वाराणसी ने फीता काटकर शुभारंभ किया


रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र 


सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। 07 अप्रैल 2026 को सुलतानपुर के विनोबापुरी में अपनी नयी शाखा का शुभारंभ किया। शाखा का उद्घाटन महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, वाराणसी अंचल, मिथलेश कुमार के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अंचल प्रमुख मिथलेश कुमार ने बैंक की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा देश के आर्थिक विकास में किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने ग्राहक सेवा पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह शाखा व्यापारियों, महिलाओं, विद्यार्थियों आदि को आवश्यक बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करेगी।सुलतानपुर जनपद में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की यह 37वीं शाखा है तथा ग्राहक हित को ध्यान में रखते हुए बैंक भविष्य में भी शाखा विस्तार करता रहेगा।उद्घाटन अवसर पर अंचल प्रमुख के अलावा उपायुक्त स्वतः रोजगार के.डी. गोस्वामी, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह, डीडीएम नाबार्ड अभिनव द्विवेदी, बैंक ऑफ बड़ौदा, सुलतानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार, उप क्षेत्रीय प्रमुख पंकज कुमार शाखा प्रमुख मुकुल आनंद श्रीवास्तव, बैंक के अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान