बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा, भक्ति में सराबोर दिखा जनसैलाब

 


बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा, भक्ति में सराबोर दिखा जनसैलाब

सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली शोभायात्रा, काली माई गोलन भवानी में हुआ विधिवत पूजन

रिपोर्ट: पीपी सिंह 

सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत बरसावां गांव में सरस्वती शुक्ला एवं राम मनोरथ शुक्ल के निज आवास से श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश रखा और गाजे-बाजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा बरसावां गांव से निकलकर लंगड़ी बाजार, बघौना बाजार होते हुए काली माई गोलन भवानी मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात पुनः यात्रा यज्ञ स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।

अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास राष्ट्रीय वक्ता श्याम सारथी जी महाराज की अध्यक्षता में यह कलश शोभायात्रा संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा सनातन धर्म की एक प्राचीन परंपरा है, जो किसी भी बड़े धार्मिक अनुष्ठान से पूर्व वातावरण को पवित्र और सकारात्मक बनाने का कार्य करती है।

कार्यक्रम में प्रियंका पांडेय, नीशा शुक्ला, माया पांडे, नीलम पांडे, रामलाल शुक्ल, कुलदीप शुक्ल, दरोगा तिवारी, रमाशंकर मिश्र, सुरेश चंद्र मिश्र, शिवाकांत शुक्ल, उमाकांत, प्रदीप कुमार, आशुतोष, इशांत, दिव्यांश, निशांत, अंश सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में संतोष शुक्ल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आज से प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास श्याम सारथी जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान