गुरु-शिष्य की मर्यादा तार-तार:छात्रा से अश्लील हरकत कर भागा 'कलयुगी' शिक्षक,मुकदमा दर्ज

 


गुरु-शिष्य की मर्यादा तार-तार:छात्रा से अश्लील हरकत कर भागा 'कलयुगी' शिक्षक,मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: राम बरन प्रजापति 

बल्दीराय,सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहाँ एक इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को दरकिनार करते हुए कक्षा 9 की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। पुलिस की आहट मिलते ही आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ पी.पी. इंटर कालेज वलीपुर में दस्तावेज जमा करने आई थी। मां स्कूल के मुख्य गेट पर रुकी थी और छात्रा आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर कॉलेज के अंदर अपने क्लास टीचर राजेश कुमार के पास पहुंची।आरोप है कि दस्तावेज लेते समय शिक्षक राजेश कुमार की नीयत डोल गई और उसने छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत शुरू कर दी।

विरोध करने पर कपड़ों में डाले पैसे

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शिक्षक की हरकत का कड़ा विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की,तो आरोपी ने उसकी आवाज दबाने के लिए उसके कपड़ों के भीतर जबरन पैसे डाल दिए और उस पर भद्दी फब्तियां कसीं। डरी-सहमी छात्रा किसी तरह अपनी आबरू बचाकर रोती हुई स्कूल से बाहर अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।बेटी की बात सुनकर मां ने बिना देर किए तत्काल डायल 112 को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही पुलिस की गाड़ी का सायरन स्कूल के पास गूंजा,गिरफ्तारी के डर से आरोपी शिक्षक राजेश कुमार पिछले रास्ते से भाग निकला। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रधानाचार्य से इस बाबत जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक राजेश कुमार के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी फिलहाल फरार है,जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।पीड़िता की मां ने सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारु निगम पर बिस्वास जताया और कहा कि पुलिस अधीक्षक पर मुझे पूरा भरोसा है,मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी बेटी को इंसाफ मिलेगा और ऐसे मानसिक विकार युक्त व्यक्ति को शीघ्र सजा मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान