एकल शिक्षक के सहारे चल रहा विद्यालय, भाकियू ने अतिरिक्त शिक्षक नियुक्ति की उठाई मांग

 


एकल शिक्षक के सहारे चल रहा विद्यालय, भाकियू ने अतिरिक्त शिक्षक नियुक्ति की उठाई मांग

रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र 

सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम पूरेचेती में शिक्षकों की कमी को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अतिरिक्त शिक्षक की तैनाती की मांग की है। संगठन का कहना है कि विद्यालय में तीन अध्यापकों के पद स्वीकृत होने के बावजूद वर्तमान में केवल एक शिक्षक ही कार्यरत हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

भारतीय किसान यूनियन तहसील सदर इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष गया प्रसाद यादव एवं तहसील अध्यक्ष राम विशाल मौर्य के नेतृत्व में दिए गए पत्र में बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान समय में केवल शिक्षक रामराज ही कार्यरत हैं। ऐसे में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य एक ही शिक्षक के जिम्मे होने से विद्यार्थियों का पठन-पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय में छात्रों की संख्या भी पर्याप्त है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। संगठन ने मांग की कि विद्यालय में तत्काल एक अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था कर कम से कम दो शिक्षकों को कार्यरत किया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जीत बहादुर सिंह तथा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवशरण वर्मा ने भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान