डिजिटल लेबर मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ, निर्माण श्रमिक ऐप पर कराए अपना पंजीकरण


डिजिटल लेबर मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ, निर्माण श्रमिक ऐप पर कराए अपना पंजीकरण

रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र 

सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।श्रम विभाग सुल्तानपुर के सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम ने निर्माण श्रमिक के सम्बन्ध में सूचित किया कि श्रम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लेबर अड्डे को डिजिटल प्लेटफार्म पर रूपान्तरित करते हुए निर्माण श्रमिकों एवं नियोक्ताओं को एक प्लेटफार्म पर जोड़ने, पारदर्शिता लाने एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से "UPBOCW Digital Labour Chowk Mobile App" का शुभारम्भ किया गया है। यह मोबाइल ऐप श्रमिकों एवं नियोक्ताओं के मध्य एक प्रभावी डिजिटल मंच के रूप में कार्य करेगा तथा पंजीकृत श्रमिकों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध होगे तथा नियोक्ताओं को आवश्यकतानुसार कुशल एवं प्रशिक्षित श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। मधुबन राम ने बताया कि जनपद सुलतानपुर में निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत 1,76,467 श्रमिकों एवं नियोक्ताओं / भवन निर्माता/ संविदाकारों / निर्माण एजेन्सियों से अपील है कि वे UPBOCW Digital Labour Chowk Mobile App" पर पंजीकृत कराकर अधिकाधिक डिजिटल मंच का उपयोग करें। पंजीकृत निर्माण श्रमिक उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्रतानुसार ऑनलाइन आवेदन कर हितलाभ प्राप्त कर सकेगें।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

गुमशुदा की तलाश

पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान 45 वर्षीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर