सरस्वती विद्या विवेकानन्द नगर में 12 से 14 नवंबर तीन दिवसीय क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेला- 2026 का आयोजन
सरस्वती विद्या विवेकानन्द नगर में 12 से 14 नवंबर तीन दिवसीय क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेला- 2026 का आयोजन
पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह संगठन मंत्री डॉ0 राम मनोहर ने व्यवस्था प्रमुखों के साथ की कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा
क्षेत्र की आठ समितियों और सभी चार प्रांतों के 49 जनपदों के लगभग 1200 प्रतियोगी छात्र करेंगे प्रतिभाग
रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र
सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंदनगर सुलतानपुर में भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला 2026 के अन्तर्गत क्षेत्रीय वैदिक गणित, विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आगामी 12, से 14 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।। 
बैठा प्रारंभ होने से पूर्व सरस्वती वन्दना के पश्चात् प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी द्वारा सह क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ0 राम मनोहर का परिचय कराया ।इस बैठक में विद्या भारती सुलतानपुर संकुल के विद्यालयों की समस्त प्रबन्ध समितयों के दायित्वधारक, प्रधानाचार्य,संयोजक एवं व्यवस्था प्रमुखों को संबोधित करते हुए डॉ राम मनोहर ने कहा कि - इन प्रतियोगिताओं का आयोजन हम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए करते हैं। यहां क्षेत्र स्तरीय एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसकी इसकी व्यवस्था अभी से प्रारंभ करनी हैं। शिक्षा क्षेत्र में समय के साथ इन प्रतियोगिताओं का महत्त्व बढ़ रहा है। शिक्षा में जागरूकता बढ़ने के साथ ही हमारे भैया बहनें आचार्य अभिभावक सभी इन पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताओं के प्रति जागरूक हो गये हैं । इस कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों की सहभागिता हो ,यह पहले से ही सुनिश्चित करना है। व्यवस्था के दृष्टिकोंण से प्रत्येक विभाग के सदस्य आपस में मिल बैठ कर सामंजय बना लें। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के उपाध्यक्ष इंजीनियर रूपेश कुमार, मंत्री डॉ0 हरिदर्शन राम ,डाक्टर राम जी गुप्ता, द्वारिकानाथ पाण्डेय, ब्रह्मनारायण शुक्ल ,अनिल पाण्डेय, शरद श्रीवास्तव, सभाजीत वर्मा, अखिलेश प्रताप सिंह , रमा शंकर तिवारी ,अखिलेश पाण्डेय, कमलेश तिवारी, शेष मणि द्विवेदी, सुनील श्रीवास्तव,शुभम सिंह,सरिता त्रिपाठी, रंजना पाण्डेय ,रामशिरोमणि पाण्डेय,देवेन्द्र कुमार पाठक आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment