अवधेश पाण्डेय बने ब्लॉक अध्यक्ष, मो. रईश खान को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी


अवधेश पाण्डेय बने ब्लॉक अध्यक्ष, मो. रईश खान को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी


दूबेपुर में प्रा. शि. मित्र संघ की नई कार्यकारिणी गठित


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष ने दिलाया कर्तव्य-बोध


रिपोर्ट:राज दूवे 

सुल्तानपुर: आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ विकासखंड दूबेपुर की बैठक मंगलवार को बीआरसी सभागार में अयोध्या मंडल अध्यक्ष विजयधर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नई ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री पवन कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, जिला कोषाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला प्रवक्ता धनंजय यादव, बल्दीराय महामंत्री राजदेव यादव और लम्भुआ अध्यक्ष उदय प्रताप पाण्डेय के संरक्षण में सम्पन्न हुई।


सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय में अवधेश कुमार पाण्डेय को ब्लॉक अध्यक्ष और मो. रईश खान को ब्लॉक महामंत्री बनाया गया। इसके साथ ही यासमीन को अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, वेद प्रकाश को संरक्षक, सुनील सिंह को उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र वर्मा को कोषाध्यक्ष, पवन तिवारी को संगठन मंत्री और दिलीप कुमार पाण्डेय को मीडिया प्रभारी नामित किया गया। वहीं जंग बहादुर सिंह को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन हित और शिक्षा मित्र हित में पूरी निष्ठा से कार्य करें, एकजुट रहकर संगठन को ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक और मजबूत बनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार