Posts

समाजसेवी हरिओम प्राथमिक विद्यालय लेंगे गोद

Image
  समाजसेवी हरिओम प्राथमिक विद्यालय लेंगे गोद अयोध्या। डीकेएस टीवी न्यूज़ नेटवर्क । जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी हरिओम तिवारी बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के 3 प्राथमिक विद्यालय गोद लेंगे। यह जानकारी देते हुए समाजसेवी हरिओम तिवारी ने बताया की बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में 3 ब्लॉक हैं तीनों ब्लॉक सोहावल, मसौधा तथा बीकापुर में स्थित एक एक विद्यालय जो सबसे पिछड़े क्षेत्र में व जर्जर होंगे उन्हें गोद लेकर उनका कायाकल्प कराया जायेगा। हरिओम तिवारी ने बताया की इस संबंध में शीघ्र ही जिलाधिकारी अयोध्या अनुज झा तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय से मिलकर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करेंगे।  ज्ञातव्य हो कि हरिओम तिवारी विगत कई वर्षों से दर्जनों निर्धन कन्याओं की शादियां तथा तमाम जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचा चुके हैं। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुये लॉकडाउन में भी समाजसेवी ने जरूरतमंदों की मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। फ़िर वो चाहे पुरोहितों को सम्मानित करना हो, लोगों तक राशन पहुँचाना हो या दवा बैंक का संचालन कर लोगों को जरूरी दवाएँ उपपलब्ध कराना हो। ज्ञा...

सपा विधायक अबरार अहमद ने विवादित बयान पर लिया यू-टर्न, मांगी माफी

Image
  सपा विधायक अबरार अहमद ने विवादित बयान पर लिया यू-टर्न, मांगी माफी सुल्तानपुर। डीकेएस टीवी न्यूज़ नेटवर्क । ब्राह्मण हुआ क्षत्रियों पर अभद्र टिप्पणी के बाद चर्चा में आए बड़बोले पन के लिए जगजाहिर इसौली विधायक अबरार अहमद ने लिया यू-टर्न,सुर लगे बदलने सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों तथा आम जनमानस के बीच हो रहे विरोध के बाद अपने दिए गए बयान जारी कर माफी मांगी है। खबर से संबंधित वीडियो देखने के लिए छुएं... विज्ञप्ति में इसौली विधायक अबरार अहमद ने कहा है कि मेरा एक वीडियो जिसमें ब्राह्मण क्षत्रियों को अपशब्द कहते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को विरोधियों के द्वारा दिखाया जा रहा है। जिससे मेरी छवि धूमिल हो रही है। इस वीडियो से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैं इस वीडियो से काफी आहत हूं। मेरे द्वारा अपने राजनीतिक कैरियर में इस तरह का बयान कभी भी किसी जात समूह के बारे में नहीं दिया गया है। मैं इस बारे में वीडियो का खंडन करता हूं। अगर इस वायरल वीडियो से किसी जाति समूह को ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं।

मंच पर अनुशाशनहीनता, गोरख नाथ पर नाराज हुए बृजभूषण

Image
  मंच पर अनुशाशनहीनता, गोरख नाथ पर नाराज हुए बृजभूषण अयोध्या। डीकेएस टीवी न्यूज़ नेटवर्क । अयोध्या में बीजेपी के युवा समागम के कार्यक्रम में मंच पर मचा हड़कंप। कार्यकर्ताओं ने दिखाया अनुशासनहीनता। कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह हुए नाराज। बृजभूषण शरण सिंह ने युवाओं को मारा धक्का।  सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कोप का भाजन हुए मिल्कीपुर के विधायक बाबा गोरखनाथ। मंच पर हजारों के बीच में बाबा गोरखनाथ को बृजभूषण शरण सिंह ने मारा धक्का।मिल्कीपुर से विधायक है बाबा गोरखनाथ।आज अयोध्या में था बीजेपी का युवा समागम। बीजेपी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहुंचे थे अयोध्या ।अयोध्या से किया है प्रदेश प्रवास की शुरुआत। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अयोध्या से शुरू हुई युवा समागम की शुरुआत। रिपोर्ट:देव कुमार पांडेय

भागवद श्रवणार्थीओ का भगवान हमेशा करते हैं कल्याण: अनूप ठाकुर जी महाराज

Image
  भागवद श्रवणार्थीओ का भगवान हमेशा करते हैं कल्याण: अनूप ठाकुर जी महाराज हरदोई।डीकेएस टीवी न्यूज़ नेटवर्क। जिला हरदोई के सुहेड़ी ग्राम में असलापुर धाम से पधारें सुप्रसिद्ध कथावाचक अनूप ठाकुर जी महाराज ने द्वितीय दिवस में शुकदेव जन्म एवं परिक्षित श्राप की कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने शुकदेव महाराज को धरती पर भेजा। भगवत कथा गायन करने को ताकि कलियुग के लोगों का कल्याण हो सके। रास्ते में कैलाश पर्वत पर उन्होंने चुपके से भगवान शिव द्वारा मां पार्वती को सुनायी जा रही अमर कथा सुन ली। जिससे शिव नाराज होकर उन्हे मारने दौड़े। शुक व्यास पत्नी आरणि के गर्भ में प्रवेश कर गया। शुकदेव जी अपनी माता के गर्भ में बारह वर्ष तक रहें। व्यास और श्रीहरि के वादे से शुकदेव भूतल पर आये, साथ ही राजा परिक्षित को श्राप लगने का प्रसंग सुनाते हुए अनूप ठाकुर महाराज ने कहा कि राजा परीक्षित की सातवें दिन मृत्यु सर्प के डसने से हो जाएंगी। जिस व्यक्ति को यह पता चल जाये की उसकी मृत्यु सातवें दिन हो जाएगी वो क्या करेगा क्या सोचेगा ? राजा परीक्षित ने यह जान कर उसी क्षण अपना महल छोड़ दिया। गंगा के तट पर पहुंचे वहां ज...

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

Image
  मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरमिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक बिलग्राम। डीकेएस टीवी न्यूज़ नेटवर्क । मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह अध्यक्षता में नोमलिकपुर में-छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया।। गया इस दौरान उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह व एस एस आई अबरार हुसैन ने मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 108 एंबुलेंस सेवा क्षेत्र 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन 1098 चाइल्ड लाइन 102 स्वास्थ्य सेवा 155260 साइबर सुरक्षा आदि के बारे में बताया तथा प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी जानकारी दी। रिपोर्ट: विवेक मिश्र

फर्रुखाबाद में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

Image
  फर्रुखाबाद में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत फर्रुखाबाद डीकेएस टीवी न्यूज़ नेटवर्क। फर्रुखाबाद परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया आपको अवगत कराते चलें की आज दिनांक 30/9/2021को  पत्योरा क्रासिंग पूर्वी केबिन से 150 मीटर दूरी पर एक 45 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। आरपीएफ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आरपीएफ पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार एक अज्ञात लगभग 45 वर्षीय युवक ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। घटना पत्योरा क्रासिंग से लगभग 150 मीटर दूर पोल सख्या 167/1167/2 के बीच हुई। मृतक की जेब से शटर की चाबी व साइकिल की चाबी बरामद हुई। मृतक के शरीर पर आसमानी कलर की जीन्स व काली शर्ट थी। पास में नीलम कंपनी की लाल साइकिल भी खड़ी थी। मौके पहुचे आरपीएफ राधेश्याम व बनवारी लाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। रिपोर्ट: विवेक मिश्र

ज़िले में पुलिस अधीक्षक ने चलाया तबादला एक्सप्रेस

Image
  ज़िले में पुलिस अधीक्षक ने चलाया तबादला एक्सप्रेस फर्रुखाबाद। डीकेएस टीवी न्यूज़ नेटवर्क । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें जनपद के बाहर तबादले पर कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के जानें के बाद खाली थानो पर की नई तैनाती।  पुलिस में प्रतीक्षारत निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को बनाया शहर कोतवाली का प्रभारी।  कमालगंज के पद पर अमर सिंह पाल की तैंनाती वहीं देवी प्रसाद को थानाध्यक्ष मेरापुर,  थाना शमसाबाद से अच्छे लाल पाल को थानाध्यक्ष फर्रूखाबाद ब्रेकिग पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें जनपद के बाहर तबादले पर कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के जानें के बाद खाली थानो पर की नई तैनाती  पुलिस में प्रतीक्षारत निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को बनाया शहर कोतवाली का प्रभारी   कमालगंज के पद पर अमर सिंह पाल की तैंनाती   देवी प्रसाद को थानाध्यक्ष मेरापुर, थाना शमसाबाद से अच्छे लाल पाल को थानाध्यक्ष नवाबगंज, थानाध्यक्ष जहानगंज दिनेश गौतम का थाना बदल कर राजेपुर भेजा।   थानाध्यक्ष राजेपुर देवेश कुमार को थानाध्यक्ष जहानगंज बनाया।  थानाध्यक्ष मऊदरवाजा के पद ...