Posts

एकमुश्त समाधान योजना में ₹120337 का राजस्व वसूला गया

Image
  एकमुश्त समाधान योजना में ₹120337 का राजस्व वसूला गया। दो दिवसीय कैंप में 14 उपभोक्ताओं का डिसकनेक्शन किया गया। रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी मिल्कीपुर-अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क । विद्युत उपकेंद्र मिल्कीपुर के फीडर शाहगंज अंतर्गत कर्मडांडा गांव में विद्युत विभाग ने कैंप लगाकर ₹120337 का राजस्व कैंप लगाकर वसूला गया। शासन द्वारा 1 जून से 30 जून तक चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत लगाए गए विशेष कैंप में बिजली विभाग ने उक्त राजस्व को वसूला एवं ज्यादा बिल बकाया होने के कारण 14 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन भी काटा गया। कैंप में 28 जून को ₹70269 एवं 29 जून को ₹50068 विद्युत बिल के रूप में राजस्व वसूला गया।दो दिवसीय कैंप में प्रमुख रूप से टेक्नीशियन ग्रेड टू अनुराग मौर्य,लाइनमैन अखिलेश कुमार,कृष्ण कुमार,धर्मेंद्र कुमार,संतोष कुमार,पंकज शर्मा, संजय वर्मा, मीटर रीडर राम अवध,राज प्रकाश, दीपक कुमार,रत्नेश कौशल,राहुल श्रीवास्तव,दिनेश द्विवेदी व अन्य मौजूद रहे।

शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया

Image
  शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। रिपोर्ट वेद प्रकाश तिवारी मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क । शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर अंतर्गत न्याय पंचायत देवरिया के प्राथमिक विद्यालय सफदरभारी में शिक्षक संकुल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से नवीन नामांकन,निपुण भारत अभियान,चहक कार्यक्रम,टीएलएम आदि पर विस्तार से चर्चा किया गया।मुख्य वक्ता एआरपी गणित सुनील शर्मा ने निपुण भारत अभियान के मुख्य उद्देश्य-समझ के साथ पढ़ना,बेसिक गणित की समझ,बुनियादी कौशल का विकास तथा कक्षा 1 से 3 तक छात्रों को निपुण भारत अभियान द्वारा निर्धारित प्रमुख लक्ष्यों को अर्जित करने के संबंध में शिक्षकों को विस्तार से बताया।बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संकुल अजय गुप्ता  तथा संचालन वंदना श्रीवास्तव ने किया। बैठक को शिक्षक संकुल सावन कुमार तिवारी,निधि सिन्हा,राजेश कुमार विश्वकर्मा,उमेश श्रीवास्तव,मनीष मयंक मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से अजय कुमार,नंदिता हरीश,बृजेश यादव,चांदबाबू खान,आनंद सिंह,दीपशिखा, कुमकुम पांडेय,किरण तिवारी,अमिता शर्मा,रागिनी सिंह, दिव्या गोस्वामी,श्रुति...

पुलिस व वनविभाग की मिलीभगत से दबंगों ने काट डाले 100 हरे-भरे शीशम के

Image
 "पुलिस व वनविभाग की मिलीभगत से दबंगों ने काट डाले 100 हरे-भरे शीशम के पेड़" बिना परमिट के हो रहा अवैध कटान, हैरिंग्टनगंज पुलिस सहित कुमारगंज वन कर्मी मौन। रिपोर्ट वेद प्रकाश तिवारी मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क। कुमारगंज वन रेंज अंतर्गत इनायत नगर थाना क्षेत्र के मलेथ बुजुर्ग गांव में दबंग द्वारा 100 शीशम के हरे भरे पेड़ों को बिना परमिट के काट कर गिरा दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के बाद पीड़ित खातेदार मामले में कार्यवाही हेतु हैरिंग्टनगंज चौकी इंचार्ज से इनायत नगर थाना और कुमारगंज वन रेंज की परिक्रमा कर रहा है। किंतु शिकायतों के बावजूद भी मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। इनायत नगर थाना क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत मलेथू बुजुर्ग गांव के पूरे टूड़ी निवासी श्याम बरन पुत्र छोटूराम ने इनायत नगर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह गाटा संख्या 3179 का संक्रमणीय भूमिधर है और मौके पर काबिज एवं दखील है। जिसमें उसके पुराने डेढ़ सौ शीशम के हरे भरे पेड़ भी खड़े हैं। गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। जिसमें उनके गांव क...

युवती ने नहर में कूदकर दी जान

Image
  युवती ने नहर में कूदकर दी जान। रिपोर्ट वेद प्रकाश तिवारी मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क । खण्डासा थाना क्षेत्र के मेंहदी मजरे चंदौरा में मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा नहर मे कूदकर जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव निवासी राम सुरेश की पुत्री पूनम ने मंगलवार सुबह गांव के बगल से बह रहे शारदा नहर के डिहवा पुल के पास छलांग लगा दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते और बचाने का प्रयास करते हैं युवती गहरे पानी में डूब गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर युवती की तलाश शुरू की। ग्रामीणों की गहन खोजबीन के बाद युवती का शव अमानीगंज के रामनगर पुल के पास से बरामद हुआ। खंडासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती पूनम इंटरमीडिएट पास है । वहीं परिजनों का कहना है कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि युवती के बरामद शव को पोस्टमार्टम के ...

चोरों का गिरोह सक्रिय, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

Image
  ताबड़तोड़ चोरियो से दहला हैरिंग्टनगंज   चोरों का गिरोह सक्रिय, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल वेद प्रकाश  तिवारी  मिल्कीपुर अयोध्या । आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क । इनायतनगर  कोतवाली के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। आये दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस एक भी घटना का पर्दाफाश नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि लोग अब पुलिस चौकी पर चोरी की घटनाओं की सूचना देने से भी कतराने लगे हैं। हालांकि लोगों को मिल्कीपुर के नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी से उम्मीद जगी है। क्योंकि बगल के बीकापुर सर्किल में उन्होंने अपनी तैनाती के समय खुद सक्रियता दिखाते हुए अपराधियों के कई गिरोहों पर कार्यवाही की थी।  बताते चलें कि अभी चंद दिनों पूर्व हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के परसपुर सथरा में पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। यही नहीं पाराताजपुर कम्पोजिट विद्यालय का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया, लेकिन खुलासा नहीं कर पाई। रेवतीगंज में कई चो...

कविता भीतर से बदलने का काम करती है;डा0 विनय

Image
कविता भीतर से बदलने का काम करती है;डा0 विनय कविता हमारे अवचेतन मन में घटनाओं के संग्रहण  का प्रस्फुटन है;देवेंद्र आर्य देवेन्द्र आर्य मन और चेतना के कवि हैं-श्रीधर मिश्र रिपोर्ट :बेचन सिंह        गोरखपुर । आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क । रविवार प्रेस क्लब के सभागार में देवेन्द्र आर्य की पुस्तक  'मन कबीर' की पुस्तक का लोकार्पण किया गया l कवि देवेन्द्र आर्य की इस पुस्तक का प्रकाशन दिल्ली के न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन ने एक साथ सात भाषा मेंं प्रकाशित किया है l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कवि और पेशे से मनो चिकित्सक , पटना से आये इंडियन साएकेट्रिस सोसाइटी के वाइस प्रेसिडेंट डॉ विनय कुमार ने कहा की कविता भीतर से बदलने का काम करती है l देवेन्द्र आर्य की ग़ज़लें हमें भीतर से बदलने के लिए विवश ही नहीं  करती हैं बल्कि हमारे भीतर इस प्रक्रिया की शरुवात कर देती है l उन्होंने कहा की कविता हमारे अवचेतन मन में घटनाओं के संग्रहण  का प्रस्फुटन है l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहित्य अकादमी के हिंदी भाषा के संयोजक प्रो चितरंजन मिश्र ने कहा की कबीर मन ...

गोरखपुर से तीन बङी ख़बरें

Image
  समाज कल्याण हेतु चलाया जा रहा आरती का कार्यक्रम संगठन का उद्देश्य समाज में  फैले असुरत्व,जाति-पाति, छुआछूत, संप्रदायिकता आदि के भेदभाव को मिटाना है           गोरखपुर। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क । भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक ,संचालक, धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन, शाखा -गोरखपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक माह में चौथे रविवार को गणपति लान ,पिंकी टेंट हाउस ,देवरिया रोड, सिंघड़िया, कूड़ाघाट ,गोरखपुर में महा आरती का क्रम मात्र समाज कल्याण हेतु चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवर श्री के निर्देशानुसार देश स्तर पर नशा विरोधी आंदोलन, जन-जन में निशुल्क दुर्गा चालीसा व आरती का क्रम कराकर समाज के लोगों को नशे-मांस से मुक्त चरित्रवान, चेतनावान बनाने का लक्ष्य निर्धारित है ।         आज दिनांक 26 जून 2022 ,दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से महाआरती का क्रम गणपति लान, सिंघड़िया में संपन्न हुआ। जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन, शाखा- गोरखपुर के जिलाध...