Posts

हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

Image
 हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी । जुलूस में जगह जगह पर आयोजित हुए लंगर ए रसूल । रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी   मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। तहसील क्षेत्र  में हर्षोल्लास के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर क्षेत्र के खिहारन, बारुन बाजार,मेहदौना,सारी,कर्मडांडा,कुचेरा,मीठेगांव, अरमारूपीपुर,परसौली,खजुरी मिर्जापुर ,अलीपुर खजुरी,  सेवरा, तरौली  अगरवा,  उछाहपाली,  मजनाई,  सलोनी आदि गावों में हर्षोल्लास के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।खिहारन स्थित मदरसा दारुल उलूम रजा ए मुस्तफा में मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी एवं हाफिज असलम रजा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।खिहारन चौराहे पर जुलूस का स्वागत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य ने किया। खिहारन गांव में समाजसेवी वकार अहमद खान ने जुलूस के लिए लंगर ए रसूल का आयोजन किया।जुलूस खिहारन गांव होते हुए देवरिया-बारुण बाजार, बारुन चौराहा,कर्मडांडा,सारी,खजुरी मिर्जापुर,सफदरभारी आदि स्थानों से होते हुए मस्जिदे बिलाल खिहारन पर जाकर समाप्त हु...

घटिया निर्माण के चलते भुगतान के पहले ही टूट गई इंटरलॉकिंग

Image
  घटिया निर्माण के चलते भुगतान के पहले ही टूट गई इंटरलॉकिंग।  खंड विकास अधिकारी ने कहा जांच कर की जाएगी कार्यवाही रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी   अयोध्या मिल्कीपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । मिल्कीपुर विकासखंड के परसवां ग्राम पंचायत में 6 माह पूर्व बनी इंटरलॉकिंग सड़क घटिया निर्माण के चलते पहली ही बरसात में जगह-जगह टूटकर धंस गई। बरसात ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में की गई अनियमितता और मिलीभगत की पोल खोलकर रख दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए अन्य विकास कार्यों में भी घटिया निर्माण कार्य को लेकर कई बार शिकायत की गई बावजूद इसके मिलीभगत कर घटिया निर्माण कार्य कराया गया। बीडीओ ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।         परसवां ग्राम पंचायत में हाट बाजार से अस्थाई गौशाला तक आठ लाख रुपये की लागत से 110 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा 6 माह पूर्व कराया गया निर्माण कार्य में इस कदर अनियमितता बरती गई कि पहली ही बरसात में सड़क की दीवारें ढह गई और सड़क जगह-जगह धंस गई। दीवारों के निर्माण में नाम मात्र घटिया मसाले क...

"साले ने बहनोई को मौत के घाट उतारा"

Image
 "साले ने बहनोई को मौत के घाट उतारा" रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी   मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क : अयोध्या जिले के थाना इनायतनगर की पुलिस चौकी हरिंग्टनगंज क्षेत्र में  स्थित देव शिक्षण संस्थान खजुरी, साहिबाबादग्रंट में मध्यप्रदेश के रहने वाले मजदूरी करने वाले जीजा साले में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी आवेश में आकर साले राजेश कुमार ने सगे बहनोई के सिर पर घातक प्रहार करने से जीजा मोतीलाल की दर्दनाक मौत हो गयी और हत्या करने के बाद साला फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।               साहिबाबादग्रंट खजुरी में स्थित देव शिक्षण संस्थान में मघ्यप्रदेश के निवासी मोतीलाल गांव महेवा, थाना अमानीगंज, जनपद पन्ना अपने साले राजेश कुमार निवासी  थाना सिमरिया जिला  पन्ना के साथ ही अन्य मजदूरों के संग मजदूरी करता था। शु्क्रवार की रात खाना खाने के बाद शराब पीने के बाद साले बहनोई में किसी बात को लेकर तकरार होने लगी और मारपीट शुरु हो गयी, तो साथ ...

फसल बचाने के लिए करें पानी निकासी की व्यवस्था लगातार बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता रबी फसलों की बुआई में भी किसानों को होगा विलंब

Image
  फसल बचाने के लिए करें पानी निकासी की व्यवस्था  लगातार बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता रबी फसलों की बुआई में भी किसानों को होगा विलंब   रिपोर्ट वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जहां एक तरफ लगातार हो रही बारिश से मौसम ठंडा हो गया है तो  वहीं दूसरी तरफ किसान भाईयों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। किसानों को धान की फसल के नुकसान की चिंता सताने लगी है। इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान खड़ी फसलों को होगा। किसान भाईयों को खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था शीघ्र करनी चाहिए।         आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि धान की फसल को बचाने के लिए किसानों को पानी निकासी की व्यवस्था शीघ्र करनी चाहिए। धान में बाली लगने के बाद खेत में पानी नहीं जमा होने देना चाहिए, जिससे की धान की फसल पर मौसम का गलत प्रभाव न पड़े। खेत में पानी लगने से से बाली सड़ जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो धान की फसल को नुकासान पहुंचेगा। अगले 15...

भोजपुरी शॉर्ट फिल्म "अलगी बिलगा" हुई रिलीज

Image
  भोजपुरी शॉर्ट फिल्म "अलगी बिलगा" हुई रिलीज   रिपोर्ट: बेचन सिंह      गोरखपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । सूरजतारा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी शॉर्ट फिल्म "अलगी बिलगा" यूट्यूब चैनल सूरजतारा प्रोडक्शन पर हुई रिलीज । इस फिल्म के लेखक बेचन सिंह, कैमरामैन व एडिटर कृष्ण मुरारी निषाद, सह निर्देशक देवा जायसवाल व निर्देशक प्रदीप जायसवाल हैं । ए शॉर्ट फिल्म गोरखपुर के भोजपुरी के जाने-माने भोजपुरी नौटंकी लेखक स्वर्गीय ओमप्रकाश बच्चा जी को समर्पित करके बनाया गया है ।     फिल्म एक मध्यमवर्गीय परिवार की है जिसमें दो लड़के जगत, भोला आए दिन अपनी पत्नियों से परेशान हैं । इन दोनों की पत्नियों में आपस में पटता नहीं है । हमेशा दांजी-हिस्सा लगा रहता है । अक्सर घरेलू कामों को लेकर आपस में खटपट होता रहता है । एक दिन इन्हीं दोनों पत्नियों के कहने पर घर में अलगी बिलगा का नौबत आ जाता है । दरवाजे पर गांव के संभ्रांत व्यक्ति भी बैठे रहते हैं उन्हीं के सामने एक-एक समान का अलगी बिलगा हो जाता है । बाद में जब मां और बाप की बारी आती है कि यह कहां रहेंगे तो उन्हीं में से एक...

पीएनसी के कर्मियों के लापरवाही से सड़क के किनारे बने मकान व दुकानों में भारी जलभराव

Image
  पीएनसी के कर्मियों के लापरवाही से सड़क के किनारे बने मकान व दुकानों में भारी जलभराव ।  रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी   मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान कार्यदाई संस्था पीएनसी कंपनी के कर्मियों द्वारा प्रमुख बाजारों मिल्कीपुर, इनायत नगर सहित कुचेरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित दुकानों के सामने से मिट्टी खुदाई करके उठा लेे गए थे और दुकान के सामने हुए गड्ढे बारिश के दिनों में पोखरा में तब्दील हो गया है। जिसका बाजार के व्यापारियों द्वारा विरोध भी किया गया था। लेकिन कार्यदाई संस्था पीएनसी कंपनी के कर्मियों के कान में जूं तक नहींं रेंगी थी। जिसका परिणाम आज स्थानीय बाजार के व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। दो दिनोंं से हो रही मूसलाधाार बारिश का पानी सड़क के किनारे बने गड्ढों में भरकर व्यापारियोंं के दुकानों व घरों में प्रवेश करने से दुकानोंं में रखे हजारों के सामान पानी में भीग कर खराब हो रहा है। व्यापारी नेता अरुण गुप्ता ने बताया की कार्यदाई संस्था पीएनसी कंपनी के कर्मियों की लापरवाही केे चलत आज व्यापारियो...

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौशालाओं का किया निरीक्षण

Image
  मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौशालाओं का किया निरीक्षण रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी   मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने भारी बारिश के बीच मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित गौशालाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराए जाने के निर्देश मातहतों को दिए। बृहस्पतिवार को मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के अमानीगंज और मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र स्थित गौशाला पालियामाफी, कुम्भी, भागीपुर, परसवां, देवरा, रामपुर गौहनिया एवं ताल ढोली का निरीक्षण मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने गौशालाओं में स्थित गोवंशों के समुचित चारा, भूसा व टीके और बरसात में भीगने से बचाने की प्रबंध किए जाने के निर्देश संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों सहित संबंधित जिम्मेदार विभागीय कर्मियों को दिए। इस मौक पर मिल्कीपुर ब्लाक के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अमानीगंज ब्लाक के पशु चिकित्सा अधिकारी खंडासा डॉ सूर्यपाल वर्मा, डॉ आलोक सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रमेश कुमार, राम सिंह मौके पर रहे मौजूद।