Posts

लक्ष्मी नारायन तिवारी का पूरा जीवन पत्रकारिता जगत को था समर्पित- पवन द्धिवेदी

Image
लक्ष्मी नारायन तिवारी का पूरा जीवन पत्रकारिता जगत को था समर्पित- पवन द्धिवेदी पत्रकार साथी के निधन पर उपजा कार्यालय बल्दीराय पर आयोजित हुई शोक सभा सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ग्राम कदन पुर गोविन्दपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण तिवारी जी का विगत 22 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था जिससे क्षेत्र के पत्रकारो में गहरा शोक व्याप्त है। क्षेत्र के पत्रकारो ने स्वर्गीय तिवारी के आवास पर पहुंच कर  परिवार वालो को ढांढस बंधाया और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आज उपजा कार्यालय बल्दीराय पर एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमे पत्रकारो ने स्वर्गीय तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे भाववी नी श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यालय पर पत्रकारो ने दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा को सबोधित करते हुए उपजा इकाई के तहसील अध्यक्ष पवन द्धिवेदी ने कहा कि लक्ष्मी नारायन तिवारी का पूरा जीवन पत्रकारिता जगत के लिए समर्पित था। आज तिवारी की कमी हम पत्रकारो को खल रही है इस कमी की भरपाई नही की जा सकती उन्होंने कहा कि तिवारी जी हमेशा पत्रकारो के साथ ही न...

आईएएस बन देश की सेवा करना चाहता है पीयूष

Image
  "आईएएस बन देश की सेवा करना चाहता है पीयूष" रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलदेव इंटर कॉलेज सेवरा के छात्र पीयूष ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस कामयाबी से विद्यालय एवं पारिवार में खुशी का माहौल है। परीक्षा में स्थान प्राप्त होने की जानकारी होते ही क्षेत्र के लोग पीयूष को शुभकामनाएं दे रहे हैं। पीयूष के पिता रामबाबू कौशल कुचेरा बाजार में जूता-चप्पल की दुकान किए हैं और माता पुष्पा देवी गृहणी है। पीयूष दो भाई एक बहन है। पीयूष के पिता के पास मात्र दो विस्वा जमीन है। पीयूष ने बताया कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा शिक्षकों को दिया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में संत बाबा भीखा दास मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Image
  संदिग्ध परिस्थितियों में संत बाबा भीखा दास मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव। एक दिन पूर्व शहर जाने के लिए दीदी के घर से निकला था युवक। युवक की मौत को आत्महत्या मानकर चल रही पुलिस, शव को भेजा पोस्टमार्टम। रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत संत बाबा भीखा दास मंदिर परिसर में शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ से फंदे के सहारे एक युवक का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस युवक की मौत को आत्महत्या मानकर चल रही है।  जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह 28 वर्षीय ध्रुव चंद्र पुत्र राम मिलन निवासी जैथरी पोस्ट शुजागंज का संत बाबा भीखा दास मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ से रस्सी के सहारे शव लटकता मिला। मंदिर परिसर में पेड़ से फंदे के सहारे युवक का शव लटका देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी सहित स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष खंडासा विवेक सिंह पुलि...

दबंगों द्वारा पिता की हत्या के दहशत से पलायन को मजबूर हुआ परिवार

Image
  दबंगों द्वारा पिता की हत्या के  दहशत से पलायन को मजबूर हुआ परिवार बेटे के सामने ही दबंगो ने पिता को पीट पीट कर किया था मरणासन्न  सामाजिक संगठनों ने उठाई सख्त कार्रवाई की  मांग रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । इनायत नगर थाना क्षेत्र के परसावां गांव में होली के एक दिन पहले शराब के नशे में दबंग ने दबंगई की इंतिहा पार करते हुए एक व्यक्ति को  घर में घुस कर पीट-पीट कर कर  लहुलुहान कर दिया, कारण यह था कि उसने घर के अन्दर शराब पीने से मना किया था। दबंगई का आलम यह रहा कि पीड़ित परिवार के परिजन किसी भी कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सके और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का दवाई इलाज करने की जिम्मेदारी का दबंगई करने वालों ने ले ली  थी ञिसके चलते गम्भीर रूप  से घायल  का गांव में ही दवाई होती रही इसके बाद 16 अप्रैल की रात्रि पीड़ित की मौत हो जाने पर उसे लाकर उसके दरवाजे पर फेंक दिया दबंगई का आलम यहां तक नहीं रुका, उसकी झलक तब दिखी जब सुबह होने पर मृतक के बेटे को धमकाते हुए लकड़ी और बांस की व्यवस्था कर के उसके अंति...

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम व पुलिस

Image
  संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम व पुलिस। रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत गसद्दीपुर पूरे चमैला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में लगे पंखे के हुक से रस्सी के सहारे एक युवक का फंदे से लटकता शव पाया गया। हालांकि पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद युवक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की गहन छानबीन में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर 35 वर्षीय सुनील पुत्र राम अंजोर निवासी गसद्दीपुर पूरे चमैला का कमरे में लगे पंखे के हुक से रस्सी के सहारे शव लटकता मिला। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फ़ैल गई। जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों तथा मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज के साथ मौके पर पहुंचकर फॉरेंसि...

श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Image
  श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। क्षेत्र के जयराजपुर पूरे वशिष्ठ में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं हाथ में कलश व पुरुष भगवा ध्वज लिए नजर आए जहां गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते झूमते महापुरुषन गदुरही पहुंचे । जयराजपुर पूरे वशिष्ठ पांडे में भोलानाथ पांडे द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 17 अप्रैल दिन बुधवार से किया गया है कथा का रसपान कथा व्यास पं माताफेर तिवारी। (निर्मोही सुल्तानपुर) के मुखारविंद से किया जाएगा कथा के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और डीजे की धुन पर नाचते गाते और अबीर गुलाल उड़ाते नजर आए कलश यात्रा के दौरान भगवान के जयकारे से पूरा इलाका भक्ति में हो उठा। यहां कलश यात्रा पूरे वशिष्ठ से निकलकर जयराजपुर, आलापुर ,भवन नगर, गदुरई बाजार होते हुए महापुरुषन पहुंची महापुरुषन में जल भरने के बाद कलश यात्रा वापस ह...

शॉर्ट-सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी आग, 16 बीघा खड़ी फसल जली

Image
  शॉर्ट-सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी आग, 16 बीघा खड़ी फसल जली,  राजस्व टीम ने हुए नुकसान का आकलन रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी  रिपोर्ट:वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के बहबरमऊ और कोटिया गांव में गेहूं के खेत मे विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग से  किसानों का करीब 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण एवं फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर पहुंची राजस्व की टीम ने नुकसान का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है। कुमारगंज थाना क्षेत्र के बहबरमऊ पूरे मातादीन गांव में शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। खेत में आग लगने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण गुहार लगाते हए खेत पहुंच गए, और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन थोड़ी ही देर में आग ने अपना भयानक रूप ले लिया। और तेजी से खेतों में फैलने लगी आग बुझता न देख ग्रामीणों  ने अग्निकांड की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।  सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम के फायरमैन विकास यादव,उदय ...