Posts

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

Image
  तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश रिपोर्ट: सुनील तिवारी  सुल्तानपुर/बल्दीराय। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । तहसील बल्दीराय के ग्राम बीही चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट पिछले लगभग तीन महीनों से खराब पड़ी है। इसके कारण शाम ढलते ही पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है, जिससे राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह चौराहा क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाई मास्ट लाइट खराब होने की सूचना कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरा होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का भी डर बना रहता है। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण सार्वजनिक सुविधाएं बदहाल होती जा रही हैं। उनका कहना है क...

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार

Image
ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार बल्दीराय, सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । बल्दीराय थाना क्षेत्र के ग्राम लहुरेपुर निवासी शिवसागर यादव ने चौकी वलीपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने ई-रिक्शे की बैटरी चोरी होने की शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार वह बंधवा महमूदपुर पहलवान वीर बाबा के पास मकान बनाकर रहता है और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीवन-यापन करता है। उसने बताया कि 24 जुलाई 2026 को उसका ई-रिक्शा, जिसका नाम ‘दो ओकाया’ बताया गया है, घर के बाहर खड़ा था। ई-रिक्शे में चार बैटरियां लगी थीं। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात चोर ई-रिक्शे की चारों बैटरियां चोरी कर ले गए। चोरी की घटना के बाद उसके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने चौकी प्रभारी से शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में उचित कार्रवाई और चोरी हुई बैटरियों की बरामदगी की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है।

डिजिटल लेबर मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ, निर्माण श्रमिक ऐप पर कराए अपना पंजीकरण

Image
डिजिटल लेबर मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ, निर्माण श्रमिक ऐप पर कराए अपना पंजीकरण रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।श्रम विभाग सुल्तानपुर के सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम ने निर्माण श्रमिक के सम्बन्ध में सूचित किया कि श्रम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लेबर अड्डे को डिजिटल प्लेटफार्म पर रूपान्तरित करते हुए निर्माण श्रमिकों एवं नियोक्ताओं को एक प्लेटफार्म पर जोड़ने, पारदर्शिता लाने एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से "UPBOCW Digital Labour Chowk Mobile App" का शुभारम्भ किया गया है। यह मोबाइल ऐप श्रमिकों एवं नियोक्ताओं के मध्य एक प्रभावी डिजिटल मंच के रूप में कार्य करेगा तथा पंजीकृत श्रमिकों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध होगे तथा नियोक्ताओं को आवश्यकतानुसार कुशल एवं प्रशिक्षित श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। मधुबन राम ने बताया कि जनपद सुलतानपुर में निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत 1,76,467 श्रमिकों एवं नियोक्ताओं / भवन निर्माता/ संविदाकारों / निर्माण एजेन्सियों से अपील है कि वे UPBOCW Digital Labour Chowk Mobile...

सुल्तानपुर: पूरे खरकपान रामनगर में तीन दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण

Image
  सुल्तानपुर: पूरे खरकपान रामनगर में तीन दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण 13 जुलाई को जला था ट्रांसफार्मर, बार-बार फ्यूज उड़ने से नहीं हो सकी आपूर्ति बहाल; जेई बोले—ऑनलाइन प्रस्ताव भेजा गया, गुरुवार तक नया ट्रांसफार्मर लगने की उम्मीद। रिपोर्ट: राधारमण दूवे  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । धनपतगंज विकासखंड के पूरे खरकपान, रामनगर गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण पिछले कई दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। 13 जुलाई को ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद विभाग द्वारा कई बार फ्यूज बांधकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार फ्यूज उड़ जाने से बिजली चालू नहीं हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव के लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े हैं, वहीं पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। इसके अलावा किसानों को सिंचाई कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे खेती-बाड़ी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से बिजली न आने के कारण जनजीवन अस...

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

Image
नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार सिंचाई और खेत तक पहुंचने में हो रही परेशानी, कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप रिपोर्ट: सुनील तिवारी  बल्दीराय/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।तहसील बल्दीराय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हैधनाकला के पूरे पंडित सुखलाल निवासी माता बदल तिवारी ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम सभा की नाली एवं चकरोड पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम सभा की गाटा संख्या 2276 (नाली) एवं 2251 (चकमार्ग) पर कुछ दबंगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर नाली और चकरोड को समाप्त कर दिया है। इससे उन्हें अपने खेत तक पहुंचने तथा फसलों की सिंचाई करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थी का आरोप है कि इस संबंध में हल्का लेखपाल और कानूनगो को कई बार प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने से निराश प्रार्थी ने जिलाधिकारी से ...

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर होगा भक्ति कार्यक्रम और प्रसाद वितरण

Image
  आज कुशभवनपुर में मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर होगा भक्ति कार्यक्रम और प्रसाद वितरण रिपोर्ट:संतोष पाण्डेय  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । उत्तर प्रदेश के गौरव पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के पावन अवसर पर सुल्तानपुर में संकट मोचन धाम सिविल लाइन कुशभवनपुर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवम् प्रसाद वितरण का आयोजन आज शुक्रवार को होगा। जन्मदिन कार्यक्रम के आयोजक हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रहेंगे। राम नाम में सार है, बजरंगबली महान।राम नाम जपते रहे हनुमत गुण के खान   कार्यक्रम के आयोजक हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान प्रभारी अयोध्या मंडल आशीष सिंह ने बताया कि पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर संकट मोचन मंदिर निकट उद्योग केंद्र पर सुंदरकांड पाठ एवम् प्रसाद वितरण किया जाएगा। सभी जनपद वासियों से उन्होंने अपील की है कि कार्यक्रम में पधारकर प्रसाद ग्रहण करें और आशीर्वाद प्रदान करें। समस्त सूचनाएं संगठन के जिला उपाध्यक्ष सत्यम सिंह ने दी।

एकल शिक्षक के सहारे चल रहा विद्यालय, भाकियू ने अतिरिक्त शिक्षक नियुक्ति की उठाई मांग

Image
  एकल शिक्षक के सहारे चल रहा विद्यालय, भाकियू ने अतिरिक्त शिक्षक नियुक्ति की उठाई मांग रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम पूरेचेती में शिक्षकों की कमी को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अतिरिक्त शिक्षक की तैनाती की मांग की है। संगठन का कहना है कि विद्यालय में तीन अध्यापकों के पद स्वीकृत होने के बावजूद वर्तमान में केवल एक शिक्षक ही कार्यरत हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भारतीय किसान यूनियन तहसील सदर इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष गया प्रसाद यादव एवं तहसील अध्यक्ष राम विशाल मौर्य के नेतृत्व में दिए गए पत्र में बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान समय में केवल शिक्षक रामराज ही कार्यरत हैं। ऐसे में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य एक ही शिक्षक के जिम्मे होने से विद्यार्थियों का पठन-पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय में छात्रों की संख्या भी पर्याप्त है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों को गुणवत्त...

महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला, बेलचा मारकर किया घायल; एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Image
 सुलतानपुर: महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला, बेलचा मारकर किया घायल; एसपी से लगाई न्याय की गुहार रिपोर्ट: राम बरन प्रजापति  सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता मंजू पत्नी स्व. राजेश कुमार निवासी ग्राम इसौली, पारा बाजार चौकी क्षेत्र थाना बल्दीराय ने आरोप लगाया कि 13 मई की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस की अजूबी पत्नी अखिलेश कुमार सोनकर और तिलका देवी पत्नी रामसहाय सोनकर लाठी-डंडा लेकर पहुंचीं और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंची देवरानी राजकुमारी पर भी हमला कर दिया गया। आरोप है कि ज्ञान प्रताप पुत्र मंगरू बेलचा और लाठी-डंडा लेकर पहुंचा तथा राजकुमारी के सिर और माथे पर बेलचा से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और काफी खून बहने लगा। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद अ...

गुरु-शिष्य की मर्यादा तार-तार:छात्रा से अश्लील हरकत कर भागा 'कलयुगी' शिक्षक,मुकदमा दर्ज

Image
  गुरु-शिष्य की मर्यादा तार-तार:छात्रा से अश्लील हरकत कर भागा 'कलयुगी' शिक्षक,मुकदमा दर्ज रिपोर्ट: राम बरन प्रजापति  बल्दीराय,सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहाँ एक इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को दरकिनार करते हुए कक्षा 9 की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। पुलिस की आहट मिलते ही आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ पी.पी. इंटर कालेज वलीपुर में दस्तावेज जमा करने आई थी। मां स्कूल के मुख्य गेट पर रुकी थी और छात्रा आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर कॉलेज के अंदर अपने क्लास टीचर राजेश कुमार के पास पहुंची।आरोप है कि दस्तावेज लेते समय शिक्षक राजेश कुमार की नीयत डोल गई और उसने छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर कपड़ों में डाले पैसे पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शिक्षक की हरकत का कड़ा विरोध कि...

नारायनपुर के दुर्गापुर मोहल्ले में आयोजित भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

Image
नारायनपुर के दुर्गापुर मोहल्ले में आयोजित भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता युधिष्ठिर के सदाचार को ग्रहण करें युवा- आचार्य पंडित स्वतंत्र मिश्र  रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।जिले के नारायणपुर मोहल्ला स्थित दुर्गापुर निकट लक्ष्मणपुर कॉलोनी में भागवत कथा के सातवें दिन श्रोताओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य स्वतंत्र मिश्र अयोध्या धाम के द्वारा कथा के छठवें दिन कृष्ण की बाल लीलाएं सुदामा चरित्र एवं रुक्मिणी विवाह सुनाई जिसे श्रवण कर श्रोता झूमे। आज कुलगुरु पंडित विशेश्वरपति त्रिपाठी का आगमन कथा में होगा। हवन महाप्रसाद एवं भंडारे के दिन आज संगीतमय प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह द्वारा की जाएगी। आज कथा में युधिष्ठिर और नारद के संवाद का प्रकरण सुनाया गया सुदामा के बारे में भी कुछ रोचक तथ्य बताए। मुख्य यजमान सुमित्रा मिश्रा सहित सैकड़ों श्रोताओं ने भागवत कथा का श्रवण किया मुख्य यजमान परिवार के साथ डॉ संतोष सिंह ने मौजूद रहकर कथा प्रारंभ के अवसर पर गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन व्यवस्था में देवी शरण मिश्र मुनेंद्र मिश्र ...

गुरुकुल वेद वेदांग विद्यापीठ धनपतगंज के ब्रह्मचारियों ने भरी हुंकार, पांचों तहसीलों में सौंपा ज्ञापन

Image
गौ सम्मान आह्वान अभियान: गुरुकुल वेद वेदांग विद्यापीठ धनपतगंज के ब्रह्मचारियों ने भरी हुंकार, पांचों तहसीलों में सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जिले के बल्दीराय तहसील में गौ संरक्षण एवं सम्मान को लेकर वेद वेदांग विद्यापीठ के ब्रह्मचारियों द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत ब्रह्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और जनपद की पांचों तहसीलों में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व आशुतोष जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि गौवंश भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसकी रक्षा और संवर्धन करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ प्रशासन का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित किया गया है। इस मौके पर विनय त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान समय में गौवंश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि गौशालाओं की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, सड़कों पर विचरण कर रहे गौवंश के लिए स्थायी आश्रय की व्यवस्था हो तथा उनके संरक्षण ...

पत्रकारिता करने से शिक्षक की नौकरी पर रोक नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Image
पत्रकारिता करने से शिक्षक की नौकरी पर रोक नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला रिपोर्ट:देव कुमार पाण्डे लखनऊ। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के लिए पत्रकारिता करना सेवा नियमों के खिलाफ नहीं है। अदालत ने कहा कि लागू नियमों में ऐसी कोई मनाही नहीं है, जिसके आधार पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। न्यायमूर्ति जस्टिस इरशाद अली ने अपने निर्णय में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 बेसिक शिक्षा के शिक्षकों पर लागू नहीं होती। उनकी सेवा शर्तें उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियम 1981 के तहत संचालित होती हैं, जिनमें पत्रकारिता करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। मामला एक सहायक शिक्षक से जुड़ा था, जिन्हें पत्रकारिता करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था और बाद में उन्हें जूनियर बेसिक स्कूल से प्राथमिक विद्यालय में पदावनत कर दिया गया। हाईकोर्ट ने पाया कि कारण बताओ नोटिस के बाद शिक्षक को न तो उचित सुनवाई का अवसर दिया गया और न ही गवाहों से जिरह (क्रॉस एग्जामि...

पृथ्वी बचाने के संकल्प के साथ गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज के स्वयंसेवकों ने निकाली रैली

Image
पृथ्वी बचाने के संकल्प के साथ गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज के स्वयंसेवकों ने निकाली रैली रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । स्थानीय गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'विश्व पृथ्वी दिवस' के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता के उद्देश्य से महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' की प्रेरणा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा के नेतृत्व में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के महिला परिसर सीताकुंड से हुआ, जिसे प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि पृथ्वी का संरक्षण केवल एक दिन का कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर रैली में सम्मिलित हुए जोकि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर पर समाप्त हुई। रैली के...

70 छात्रों पर एक शिक्षक: बल्दीराय में शिक्षा व्यवस्था चरमराई, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Image
70 छात्रों पर एक शिक्षक: बल्दीराय में शिक्षा व्यवस्था चरमराई, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुलतानपुर (बल्दीराय/धनपतगंज): आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।  तहसील बल्दीराय के विकास खंड धनपतगंज अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम पूरे चेती में शिक्षकों की भारी कमी से शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। तीन से घटकर एक शिक्षक रह गया प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में पहले तीन शिक्षक—अंजनी नंदन पाण्डेय, राम राज और पीयूष सिंह—तैनात थे। 16 जून 2025 को अंजनी नंदन पाण्डेय को एआरपी बनाए जाने के बाद स्कूल में दो शिक्षक रह गए। हाल ही में शिक्षक पीयूष सिंह के स्थानांतरण के बाद अब विद्यालय की पूरी जिम्मेदारी एकमात्र शिक्षक राम राज पर आ गई है। 70 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित विद्यालय में करीब 70 छात्र नामांकित हैं। अभिभावकों का कहना है कि एक शिक्षक के लिए इतने छात्रों को पढ़ाना, साथ ही प्रशासन...

अग्नि पीड़ित परिवार की इसौली विधायक ने दी आर्थिक सहायता

Image
अग्नि पीड़ित परिवार की इसौली विधायक ने दी आर्थिक सहायता रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  धनपतगंज सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । विकासखंड धनपतगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरसड़ा में विगत दिनों अमरपाल प्रजापति के घर में आग लग गई थी । उनके घर पर शादी भी है। जैसे ही इस हृदय विदारक घटना की जानकारी विधायक मोहम्मद ताहिर खान को हुई  उन्होंने शीघ्र विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव को भेजकर अमरपाल प्रजापति को ₹17000 की छोटी सी सहायता  धनराशि भिजवाने का काम किया। यहीं पर कर्मराज प्रजापति एवं रामप्रसाद के घर में आग लगने से नुकसान हुआ था इनको भी क्रमशः रुपया 4500 एवं रुपया 1500 की छोटी सी सहायता धनराशि उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर संजय सिंह पलिया,साहिल, रविशंकर यादव,शिव प्रसाद यादव ,संजय यादव,हृदय राम यादव, विनोद यादव एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मसेढ़ा गांव में गूंजी तीन किलकारियां: एक साथ जुड़वा बेटियों और बेटे का जन्म, परिवार में खुशी की लहर

Image
  मसेढ़ा गांव में गूंजी तीन किलकारियां: एक साथ जुड़वा बेटियों और बेटे का जन्म, परिवार में खुशी की लहर रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डे  अयोध्या/मिल्कीपुर: आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसेढ़ा में एक बेहद खास और खुशी का पल देखने को मिला, जब यदुनाथ अग्रहरि के पुत्र आशीष अग्रहरि की धर्मपत्नी काजल ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो नन्ही बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। एक साथ तीन-तीन बच्चों के जन्म की खबर से पूरे परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। गांव में भी इस अनोखी खुशी की चर्चा जोरों पर है। परिजनों ने इसे भगवान का आशीर्वाद बताते हुए खुशी जाहिर की है। मां और तीनों नवजात बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस अद्भुत घटना से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग परिवार को बधाइयां दे रहे हैं।

दबंगों का कहर: पुरानी रंजिश में युवक की मौत, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

Image
  दबंगों का कहर: पुरानी रंजिश में युवक की मौत, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप बल्दीराय/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टडरसा मजरे ऐंजर में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। दबंगों के हमले में गंभीर रूप से घायल सिकंदर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। परिजनों के मुताबिक 19 अप्रैल की शाम गांव के ही गजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, श्याम सिंह और बलराम सिंह गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर चढ़ आए और मारपीट की। घटना की सूचना डायल 112 और देहली चौकी को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता से दबंगों के हौसले बढ़े और 20 अप्रैल की भोर में उन्होंने दोबारा हमला कर दिया। इस हमले में सिकंदर सिंह, कांति देवी और भूपेंद्र सिंह को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। गंभीर हालत में सिकंदर सिंह को अयोध्या ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता कांति देवी का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर लेने में भी देरी की और पहले विपक्षियों का मुकदमा दर्ज किया। इससे पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल...

प्रयागराज में प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा हुए सम्मानित, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना

Image
प्रयागराज में प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा हुए सम्मानित, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना रिपोर्ट:देव कुमार पाण्डे  प्रयागराज। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, नैनी में 17 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित विशेष प्रधानाचार्य कार्य योजना बैठक में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक प्रधानाचार्यों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, सिरवारा मार्ग के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा को विद्यालय के समग्र विकास एवं शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा नई शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ...

भीषण गर्मी,धूप और लू के संबंध में श्रमिकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

Image
  भीषण गर्मी,धूप और लू के संबंध में श्रमिकों को दिए गए आवश्यक निर्देश श्रमिक घर के बने पेय पदार्थों का ज्यादा करें सेवन रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।वर्तमान में बढती धूप, गर्मी एवं लू से बचाव हेतु यह परामर्श दिया जा रहा है कि जो भी श्रमिक अपनी रोजी-रोटी एवं व्यवसाय हेतु दिन के समय घर से बाहर निकल रहे हैं, वे पूरे आस्तीन की कमीज / कुर्ता, पैण्ट अथवा पायजामा पहनकर ही निकले तथा धूप से बचने के लिये गमछा, टोपी, छाता, धूप का चस्मा, जूते एवं चप्पल का इस्तेमाल करें एवं शुद्ध पेयजल अपने साथ रखें और समय-समय पर पानी पीते रहे। यदि सम्भव हो तो घर का बना पेय पदार्थ जैसे नमक चीनी नींबू पानी का घोल, छाछ, आम का पना आदि का सेवन करें। नियोजकों को भी यह परामर्श दिया जा रहा है कि यथासम्भव समय का सदुपयोग करते हुए भयंकर धूप व लू के समय श्रमिको से कार्य लेने से बचा जाय तथा कार्यस्थल पर समुचित शेड, छाया एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अवश्य की जाय, जिससे श्रमिक अपने को स्वस्थ रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

21 अप्रैल से कमला नेहरू संस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

Image
21 अप्रैल से कमला नेहरू संस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ अंग्रेजी विभाग का आयोजन, देशभर के विद्वानों की होगी सहभागिता सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । कमला नेहरू संस्थान के अंग्रेजी विभाग द्वारा 21 अप्रैल 2026 से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी संगोष्ठी की आयोजन सचिव प्रो. सुनीता राय ने दी। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी ‘एक्सप्लोरिंग सोल ऑफ द पोएट्री: द रोमांटिक ऑफ द वेस्ट, छायावाद इन इंडिया एंड डेवोशनल ट्रेडिशन’ विषय पर आधारित होगी, जिसे उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित किया गया है। यह संगोष्ठी 21 अप्रैल को प्रारंभ होकर 22 अप्रैल को समीक्षा सत्र के साथ संपन्न होगी। संगोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा, जिसमें देशभर से विद्वान वक्ता, शोधार्थी एवं अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोग भाग लेंगे। इस वैचारिक समागम में प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संगोष्ठी से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.knipss.ac.in पर उपलब्ध है।